• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पोर्शे पेनामेरा का डीज़ल एडिशन लॉन्च, कीमत 1.04 करोड़ रूपए

    पोर्शे इंडिया ने स्पोर्ट्स कार पेनामेरा का डीज़ल एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.01 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, मुबंई) रखी गई है। इसमें 3.0-लीटर वी6 डीज़ल इंजन दिया गया है। जो 250एचपी की पावर देता है। पेनामेरा डीज़ल एडिशन में कुछ नए फीचर भी शामिल किए गए हैं।

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 21, 2016 13:44 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 13:44 IST
    last updated onJan 21, 2016 13:44 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    एक्सटीरियर की बात करें तों पेनामेरा डीज़ल एडिशन को आकर्षक डिज़ायन के साथ ग्लॉसी ब्लैक कलर में उतारा गया है। यह फोर डोर (चार दरवाजे) स्पोर्ट्स कार है। इसमें पोर्शे के एंट्री एंड ड्राइव फीचर का विकल्प भी मिलेगा। इसमें पेनामेरा टर्बो-2 डिजायन वाले 19 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा बाई-जेनन हैडलैंप्स के साथ पोर्शे का डायनामिक लाइट सिस्टम (पीडीएलएस) भी स्टैंडर्ड मिलेगा।

    इंटीरियर की बात करें तो पेनामेरा का केबिन लग्ज़री बनाया गया है। इसमें ब्लैक-लक्सर बेज़ कलर के कॉम्बिनेशन वाली लेदर अपहोल्स्ट्री  दी गई है। स्टीयरिंग व्हील को स्पोर्टी डिज़ायन में रखा गया है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन वाला पोर्शे कम्युनिकेशन मैनेजमेंट (पीसीएम) सिस्टम मिलेगा। जिसमें ऑडियो, नेविगेशन व कम्युनिकेशन फीचर्स मिलेंगे। ऑडियो के बोस का 14 स्पीकर वाला 585 वॉट का साउंड सिस्टम दिया गया है। अडॉप्टिव एयर सस्पेंशन सिस्टम के साथ पोर्शे का एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (पीएएसएम) सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा पार्क असिस्ट (फ्रंट व रियर), रिवर्स कैमरा, सनरूफ और 4-जोन क्लाईमेट कंट्रोल समेत कई स्टैंडर्ड फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : नए नाम और इंजन के साथ आएंगी पोर्शे की बॉक्सटर और केमैन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    पोर्श पैनामेरा 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग वैगन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है