• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द आ रहा है जीप रैंग्लर अनलिमिटेड का पेट्रोल वर्जन…

    पेट्रोल वर्जन में मिलेगा 3.6 लीटर का इंजन और इसे लॉन्च किया जाएगा...

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On फरवरी 06, 2017 18:23 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2017 18:23 IST
    last updated onFeb 06, 2017 18:23 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप इन दिनों रैंग्लर अनलिमिटेड के पेट्रोल वर्जन पर काम कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि पेट्रोल इंजन वाली रैंग्लर पर काम पूरा हो चुका है और भारत में इसे इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। रैंग्लर अनलिमिटेड फिलहाल केवल डीज़ल इंजन में आती है, इसकी कीमत 71.59 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, संभावना है कि पेट्रोल इंजन वाली रैंग्लर की कीमत 65 लाख रूपए के आसपास होगी।

    पेट्रोल वर्जन में 3.6 लीटर का 24-वॉल्व पेंटास्टार वी6 इंजन मिलेगा, इसमें ड्यूल-ओवरहैड कैमशैफ्ट, हाई-फ्लो इंटेक, एग्जॉस्ट पोर्ट्स, वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। इन सभी फीचर के एक साथ आने की वजह से इस में 285 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क जनरेट होगा। डीज़ल वर्जन की तरह रैंग्लर अनलिमिटेड पेट्रोल में भी 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इस में भी जीप का ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम आएगा।

    फीचर के मामले में यह डीज़ल वेरिएंट से मिलती-जुलती होगी। कंफर्ट और सुरक्षा के लिए इस में इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीस्टेज फ्रंट एयरबैग, ऑल डिस्क ब्रेक्स, हीटेड फ्रंट सीट और एल्पाइन ऑल-वेदर साउंड सिस्टम मिलेगा। रास्तों की जानकारी देने के लिए इस में नेविगेशन की सुविधा वाला 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिलेगा, इस में 40 जीबी का स्टोरेज स्पेस भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    जीप रैंगलर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sumit batabyal
    Feb 10, 2017, 5:46:08 PM

    How can you put Wrangler and Mustang in same bracket? Aren't the two are completly different category!

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mayur keer
      Feb 7, 2017, 10:02:29 AM

      hiiiii

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है