• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोडिएक नाम से ही आएगी स्कोडा की बड़ी एसयूवी

    स्कोडा ने अपनी बड़ी यानी फुल साइज़ एसयूवी के नाम से पर्दा हटा दिया है। स्कोडा की इस एसयूवी का नाम होगा कोडिएक। यह नाम अलास्का में पाए जाने वाले कोडिएक भालू से लिया गया है। इंग्लिश में इसे थोड़ा बदलकर कार के नाम के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। हमने पिछले साल दिसंबर में यह जानकारी दी थी कि स्कोडा की बड़ी एसयूवी का नाम कोडिएक हो सकता है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On मई 06, 2016 18:32 ist
    info icon
    published onMay 06, 2016 18:32 IST
    last updated onMay 06, 2016 18:32 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने अपनी बड़ी यानी फुल साइज़ एसयूवी के नाम से पर्दा हटा दिया है। स्कोडा की इस एसयूवी का नाम होगा कोडिएक। यह नाम अलास्का में पाए जाने वाले कोडिएक भालू से लिया गया है। इंग्लिश में इसे थोड़ा बदलकर कार के नाम के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। हमने पिछले साल दिसंबर में यह जानकारी दी थी कि स्कोडा की बड़ी एसयूवी का नाम कोडिएक हो सकता है। कोडिएक से इस साल पर्दा हटने की उम्मीद है। इसे अगले साल यानी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। कोडिएक के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। यहां इसका मुकाबला नई फोर्ड एंडेवर और टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर से होगा। 

    कोडिएक दरअसल विजन एस कॉन्सेप्ट एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन है। इसमें नई स्कोडा सुपर्ब जैसी डिजायन थीम देखने को मिलेगी। कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी साइज़, परफॉरमेंस और मजबूती के मामले में अपने नाम को सही साबित करेगी।  

    इस एसयूवी को लेकर स्कोडा ने कुछ जानकारियां साझा की हैं। यह 4.7 मीटर लंबी होगी। अगर तुलना करें तो यह नई फोर्ड एंडेवर से 200 एमएम छोटी होगी। कोडिएक 7-सीटर एसयूवी होगी, इसमें 4X4 की सुविधा भी मिलेगी। इंजन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कोडिएक में ऑक्टाविया, सुपर्ब और येती की तरह 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ेंः स्कोडा ने दिखाया विजन एस का कॉन्सेप्ट

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Skoda Visiond पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है