• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ने वापस मंगवाई 48 हजार से ज्यादा ईकोस्पोर्ट

    दो तकनीकी खराबियों के चलते फोर्ड ने अपनी पॉपुलर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट की करीब 48,700 यूनिट को वापस मंगवाया (रिकॉल) है। ये रिकॉल दो बैच में होगा। पहले बैच में करीब 48,000 डीज़ल इंजन वाली ईकोस्पोर्ट रिकॉल होंगी।दूसरे बैच में 700 ईकोस्पोर्ट शामिल हैं।

    अलशार
    अलशार
    Published On मई 23, 2016 13:33 ist
    info icon
    published onMay 23, 2016 13:33 IST
    last updated onMay 23, 2016 13:33 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    दो तकनीकी खराबियों के चलते फोर्ड ने अपनी पॉपुलर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट की करीब 48,700 यूनिट को वापस मंगवाया (रिकॉल) है। ये रिकॉल दो बैच में होगा। पहले बैच में करीब 48,000 डीज़ल इंजन वाली ईकोस्पोर्ट रिकॉल होंगी। यह अप्रैल 2013 से जून 2014 के बीच बनी हैं। इनमें फ्यूल लाइन और ब्रेकिंग सिस्टम से जुड़ी समस्या सामने आई है। इन कारों के फ्यूल और ब्रेक लाइन में नया बंडल क्लिप लगाया जाएगा। दूसरे बैच में 700 ईकोस्पोर्ट शामिल हैं। ये इस साल जनवरी और फरवरी के बीच बनी है। इनमें पिछली सीट को फोल्ड करने में समस्या पाई गई है। दोनों की समस्याओं को फोर्ड डीलरशिप पर मुफ्त में सुधारा जाएगा।

    कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि ‘फोर्ड हमेशा से ही सुरक्षा और क्वालिटी पर ध्यान देती आई। मौजूदा खामियों की वजह से फोर्ड ईकोस्पोर्ट में किसी भी प्रकार की अनहोनी या एक्सीडेंट से जुड़ी कोई जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन इस प्रकार की संभावना बनी रहने के चलते कंपनी ने इन्हें वापस बुलाने का फैसला किया है।’

    फोर्ड कारों को अलग-अलग कमियों या राबी की वजह से वापस बुलाने का सिलसिला साल 2012 से चला आ रहा है। कंपनी अब तक करीब 3.5 लाख कारों को रिकॉल कर चुकी है।

    हाल ही में एयरबैग समस्या के चलते भी फोर्ड ईकोस्पोर्ट की करीब 50,000 यूनिट को रिकॉल किया था। इससे पहले भी साल 2013 में अन्य वजहों से ईकोस्पोर्ट को रिकॉल किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें  : पहली बार सामने आया नई ईकोस्पोर्ट का चेहरा

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है