• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिल्ली में थमेंगे डीज़ल वाहनों के पहिए, एनजीटी ने 6 जनवरी तक लगाई रोक

    दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के तहत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने डीजल वाहनों के रजिस्ट्रशेन पर रोक लगा दी है। यह रोक 6 जनवरी, 2016 तक जारी रहेगी। इस निर्णय की पर्यावरण विदों की ओर से सराहना की जा रही है, वहीं यह निर्णय आॅटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 14, 2015 17:09 ist
    info icon
    published onDec 14, 2015 17:09 IST
    last updated onDec 14, 2015 17:09 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    NGT Stops Registration of Diesel Vehicles in Delhi Till 6th January

    महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के एक्सक्यूटिव डाॅयरेक्टर पवन गोयनका ने बताया कि ‘एनजीटी की ओर से दिल्ली में डीजल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन पर बैन लगाना एक कठोर कदम है और इससे एयर क्वालिटी की गुणवत्ता के मुद्दे का समाधान नहीं होगा।’ इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए 15 साल से किए जा रहे अनुसंधान और विकास की बर्बादी पर खेद जताते हुए कहा कि ‘सरकार की ओर से लिए गए इस अप्रत्याशित निर्णय से लंबी अवधि के लिए किए जाने वाले निवेश पर प्रभाव पड़ेगा।’

    सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने महिन्द्रा के एक्सक्यूटिव के साथ सहमति जताते हुए कहा कि ‘बीते कुछ सालों में अदालत ने हमसे जो कुछ कहा, हमने वह किया। हम यदि एक सही योजना के साथ नहीं आते हैं तो कोई भी परिणाम नहीं निकलेगा।’

    Pawan Goenka

    आपको बता दें कि एनजीटी की ओर से हालही में 10 साल पुरानी डीज़ल कारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक अंतरिम है, लेकिन इससे डीजल कारों के भविष्य पर सवाल जरूर खड़ा हो गया है। इसके दूसरी ओर, आॅटोमोबाइल कंपनियों की ओर से डीजल इंजन में भारी निवेश किया गया है। कहना गलत न होगा कि लंबी अवधि के लिए लगाए गए इस प्रतिबंध के कारण हुंडई, होंडा, टोयोटा, रेनो और फोर्ड आदि अन्य आॅटो कंपनियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

    अधिक पढ़ें

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है