• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया टेस्ला मोटर्स का दौरा

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय अमेरिका दौरे पर है और इस दौरान उन्होंने सैन जोस में टेस्ला मोटर्स कंपनी के मुख्यालय का दौरा किया और उनके अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में आविष्कारों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन आविष्कारों का भारत के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में कई तरीकों से उपयोग किया जा सकता है।

    cardekho
    cardekho
    Published On सितंबर 30, 2015 09:53 ist
    info icon
    published onSep 30, 2015 09:53 IST
    last updated onSep 30, 2015 09:53 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Modi JI Visits Tesla Motors

    मोदी ने अमेरिकी वाहन कंपनी के परिसर का दौरा करने के बाद मोदी ने ट्विटर पर कहा कि वह टेस्ला मोटर्स की पावर बॉल टेक्नोलॉजी से काफी प्रभावित हैं। इस टेक्नोलॉजी में एक बैटरी में लंबे समय तक बिजली को स्टोर करके रखा जा सकता है। मोदी ने टेस्ला मोटर्स कंपनी के मुख्यालय में करीब एक घंटा गुजारा और टेस्ला में काम कर रहे भारतीय कामगारों के साथ भी बातचीत की और उनके साथ एक सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

    इस दौरान टेस्ला सीईओ एलोन मस्क और प्रधानमंत्री मोदी ने टेस्ला की बैटरी प्रौद्योगिकी, ऊर्जा भंडारण और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास और भारत के लिए इस नवाचार का सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि, ‘पावर बॉल की अवधारणा में सौर ऊर्जा चालित बैटरी स्वच्छ ऊर्जा को भारत के बिजली से वंचित इलाकों में पहुंचने की सहूलियत देती है और दीर्घकालीन उपयोग वाली यह बैटरी तत्काल ऊर्जा तक पहुंच उपलब्ध करा सकती है। प्रधानमंत्री यह देखने लिए काफी उत्सुक थे कि हम बैटरी का इस्तेमाल, पावर बॉल की अवधारणा और भारत में विकास की एक ऊंची छलांग लगाने के लिए कैसे कर सकते हैं।’

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है