• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या खासियतें समाई हैं मर्सिडीज़ ई-क्लास ऑल टेरेन में, जानिये यहां...

    ई-क्लास ऑल टेरेन को ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जाएगा

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जनवरी 05, 2018 18:53 ist
    info icon
    published onJan 05, 2018 18:53 IST
    last updated onJan 05, 2018 18:53 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz E-Class All Terrain

    मर्सिडीज़ जल्द ही भारत में नई ई-क्लास ऑल टेरेन को लॉन्च करने वाली है, जानकारी मिली है कि इसे फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। यह केवल एक वेरिएंट 4डब्ल्यूडी में मिलेगी, इसका मुकाबला वोल्वो वी90 क्रॉस कंट्री से होगा। क्या खासियतें समाई हैं मर्सिडीज़ ई-क्लास ऑल टेरेन में, जानेंगे यहां...

    डिजायन

    Mercedes-Benz E-Class All Terrain

    ऑल टेरेन में आगे की तरफ टू-फिन ग्रिल दी गई है, जो सभी का ध्यान खींचेगी। कुछ ऐसा ही डिजायन इसके ऑफ-रोड वर्जन ई-क्लास एस्टेट का भी है। ई-क्लास एस्टेट की लंबाई 4933 एमएम, चौड़ाई 1852 एमएम और ऊंचाई 1475 एमएम है। ऑल टेरेन की ऊंचाई ई-क्लास एस्टेट से 22 एमएम ज्यादा है, इस वजह से इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ा है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस ई-क्लास एस्टेट से 29 एमएम ज्यादा है। दोनों का व्हीलबेस 2939 एमएम है।

    Mercedes-Benz E-Class All Terrain

    ऑल टेरेन की बॉडी के चारों ओर प्लास्टिक क्लेडिंग दी गई है जो इस में दमदार कार वाला अहसास लाती है। राइडिंग के लिए इस में 19 इंच और 20 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलेगा।

    केबिन

    Mercedes-Benz E-Class All Terrain Interior

    ऑल टेरेन के डैशबोर्ड का डिजायन ई-क्लास सेडान से मिलता-जुलता है। इसके केबिन में एल्यूमिनियम कार्बन पार्ट्स, स्टेनलैस स्टील स्पोर्ट्स पैडल और ऑल टेरेन बैजिंग वाले फ्लोर मैट्स दिए गए हैं। इस में पीछे की तरफ कार्गो पोजिशन वाली सीटें दी गई हैं जो 40ः20ः40 के अनुपात में बंटी हैं।

    फीचर

    Mercedes-Benz E-Class All Terrain

    ऑल टेरेन में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऊपर-नीच एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। इस में 12.3 इंच की ड्यूल स्क्रीन स्टैंडर्ड मिलेगी। इस में कई कैमरे लगे होंगे, जिसके आउटपुट इन स्क्रीन पर दिखेंगे।

    इंजन

    ब्रिटेन में उपलब्ध ई-क्लास ऑल टेरेन में 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 258 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इस में ईको, कंफर्ट और स्पोर्ट तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।

    Mercedes-Benz E-Class All Terrain

    सेफ्टी

    ऑल टेरेन में ई-क्लास वाले सभी सेफ्टी फीचर मिलेंगे, इस लिस्ट में एक्सीलेरेशन स्कीड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम, अडेप्टिव ब्रेकिंग सिस्टम, मल्टीपल कैमरा और अटेंशन असिस्ट शामिल है।

    कीमत

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ई-क्लास ऑल टेरेन की कीमत 65 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी ये शानदार मर्सिडीज़ कार

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास ऑल-टेर्रिन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग वैगन कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है