• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ ने दिखाई एएमजी जीटी आर की झलक, 24 जून को होगी लॉन्च

    मर्सिडीज़ जल्द ही एएमजी जीटी का नया अवतार लाने वाली है। इसका नाम होगा एएमजी जीटी आर। यह दो दरवाजों वाली कूपे मॉडल है। इस दमदार मर्सिडीज़ कार की झलक टेस्टिंग के दौरान कई बार कैमरे में कैद हो चुकी है। एएमजी जीटी आर को 24 जून को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी टीज़र इमेज़ जारी की हैं।

    tdk
    tdk
    Published On जून 17, 2016 16:17 ist
    info icon
    published onJun 17, 2016 16:17 IST
    last updated onJun 17, 2016 16:17 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ जल्द ही एएमजी जीटी का नया अवतार लाने वाली है। इसका नाम होगा एएमजी जीटी आर। यह दो दरवाजों वाली कूपे मॉडल है। इस दमदार मर्सिडीज़ कार की झलक टेस्टिंग के दौरान कई बार कैमरे में कैद हो चुकी है। एएमजी जीटी आर को 24 जून को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी टीज़र इमेज़ जारी की हैं।

    कार को गॉडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यह मौजूदा मॉडल से कम वज़नी होगी। इसके ड्राइविंग डायनामिक्स और इंजन परफॉर्मेंस भी पहले से ज्यादा बेहतर होगी। इसके अलावा डिजायन के मामले में भी कई अलग चीजें देखने को मिलेंगी। केबिन में बकेट सीट, पीले रंग की स्टिचिंग में मिलेंगी।

    हालांकि कंपनी ने इसके इंजन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें जीटी एस की तरह 4.0 लीटर का बाई टर्बो वी-8 इंजन पावर और टॉर्क के ज्यादा आंकड़ों के साथ आएगा। जीटी एस का इंजन 510 पीएस की ताकत और 650 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। टॉप स्पीड 310 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 3.8 सेकंड में पा सकती है।  

    इंटरनेशनल मार्केट में एएमजी जीटी फिलहाल स्टैंडर्ड और एस ग्रेड में उपलब्ध है। भारत में केवल स्टैंडर्ड मॉडल उपलब्ध है। इसकी कीमत 2.40 करोड़ रूपए एक्स-शोरूम दिल्ली है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज एएमजी जीटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कूपे कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है