• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले महिने लाॅन्च होगी लैण्ड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, प्री-बुकिंग हुई शुरू

    जेगुवार लैण्ड रोवर इण्डिया लि. (जेएलआरआईएल) ने अपनी अपकमिंग कार डिस्कवरी स्पोर्ट की आॅफिशली लाॅन्च तारीख के साथ एडवांस प्री-बुकिंग की भी घोषणा कर दी है। यह मिड साइज लग्जरी एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट अगले महिने 2 सितम्बर, 2015 को लाॅन्च होगी। डिस्करी स्पोर्ट अब फ्रीलेन्डर-2 की जगह लेगी।

    अक्षित
    अक्षित
    published on अगस्त 10, 2015 19:25 ist
    info icon
    published onAug 10, 2015 19:25 IST
    last updated onAug 10, 2015 19:25 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    कम्पनी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए यह घोषणा की है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि ‘डिस्कवरी स्पोर्ट को नए सुधार और सज्जा, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, टेकनोलाॅजी के साथ ग्राहकों के लिए नई डिज़ाइन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका इंटीरियर स्पेस काफी बेहतर रखा गया है, ताकि यह नई कार लैंड रोवर के इतिहास को दोहरा सके।’

    मेज़रमेंट पर एक नज़र डाले तो इसकी लम्बाई 4,599एमएम,चौड़ाई 2,173एमएम, ऊंचाई 1,724एमएम और व्हीलबेस 2,741एमएम रखी गई है। इस लग्ज़री एसयूवी में 5 + 7 सीटिंग ऑप्शन भी दिया जाएगा।

    इस मौके पर जेगुवार लैण्ड रोवर इण्डिया लि. (जेएलआरआईएल) के अध्यक्ष रोहित सूरी ने बताया कि ‘नई डिस्कवरी एक प्रिमियम एसयूवी है जिसे आउटडोर लाइफ स्टाइल के साथ आॅफ रोडिंग व एडवेंचर सफर के पसंदीदा लोगों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वें अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस सफर का लुफ्त उठा सकें। एक अजेय भावना, जूनूनी और खोजी लोगों के लिए यह एक आदर्श वाहन है। सितम्बर में लाॅन्च होने वाली यह नई एसयूवी लैंड रोवर की सीरीज़ के विस्तार में एक मील का पत्थर साबित होगी।’

    हाल-फिलहाल भारत में लैण्ड रोवर सीरीज के अंतर्गत फ्लैगशिप रैंज रोवर, रैंज रोवर स्पोर्ट, डिस्कवरी-4 लोकली मैनुफेक्चर्ड रैंज रोवर इवोक जैसे माॅडल लाइनप शामिल है।

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है