• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    05 मई को आ रही लैम्बॉर्गिनी हुराकेन स्पाईडर

    सुपरकार बनाने वाली मशहूर इटैलियन कंपनी लैम्बॉर्गिनी जल्द ही भारत में अपनी नई पेशकश को लेकर आ रही है। इस तेज़ रफ्तार और उतनी ही दमदार कार का नाम है हुराकेन स्पाईडर। हुराकेन स्पाईडर को 05 मई को लॉन्च किया जाएगा। कार की कीमत करीब चार करोड़ रूपए होगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On अप्रैल 26, 2016 14:25 ist
    info icon
    published onApr 26, 2016 14:25 IST
    last updated onApr 26, 2016 14:25 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    इसके साथ ही लैम्बॉर्गिनी मुंबई में नई डीलरशिप भी खोलेगी।

    स्पाईडर देखने में हुराकेन जैसी ही है, बस इसमें हार्ड रूफ (छत) नहीं दी गई है। यह कन्वर्टिबल कार होगी। रूफ को बटन दबाकर खोला-बंद किया जा सकेगा। छत को 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर खोला-बंद किया जा सकता है। इसमें 17 सेकंड का वक्त लगेगा। पिछली सीटों की तरफ दो फिन दिए गए हैं। यह फिन इसे ज्यादा आकर्षक दिखाने के साथ-साथ पीछे लगे वी-10 इंजन में एयर फ्लो देंगे।

    हुराकेन स्पाईडर की ताकत की बात करें तो इसमें 5.2 लीटर का वी-10 इंजन लगा होगा। यह इंजन 610 पीएस की ताकत और 560 एनएम का टॉर्क देगा। यह कार 0 से 100 की रफ्तार महज़ 3.4 सेकंड में पा लेगी। इसकी टॉप स्पीड 324 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।  

    पिछले कुछ सालों में लैम्बॉर्गिनी की कारों का बाजार में प्रदर्शन अच्छा रहा है। साल 2015 में कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। जहां तक भारत की बात है तो यहां कंपनी ने हुराकेन एलपी580-2 को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया था। अब स्पाईडर के साथ कंपनी की पूरी रेंज यहां मौजूद होगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है