• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जियो-बीपी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 में एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल लॉन्च किया: दावा इंजन साफ रहेगा और गाड़ी ज्यादा माइलेज देगी

    बिना किसी अतिरिक्त कीमत या मेहनत के बेहतर माइलेज और मेंटेंन इंजन? जानिए कैसे

    cardekho
    cardekho
    Published On फरवरी 02, 2026 12:16 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2026 12:16 IST
    last updated onFeb 02, 2026 12:16 IST
    284 Views
    • Write a कमेंट

    Jio-BP

    इंडिया एनर्जी वीक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर भारत अपनी एनर्जी और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी शोकेस करता है, साथ ही अपने भविष्य के विजन भी दिखाता है। जियो-बीपी ने इस इवेंट में एक प्रमुख प्लेयर के तौर पर हिस्सा लिया। कंपनी अपनी एक्टिव फ्यूल टेक्नोलॉजी और आगामी क्लीन और ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के जरिए न केवल आज इस्तेमाल होने वाले फ्यूल, बल्कि भविष्य के ग्रीन फ्यूल में भी बड़े बदलाव ला रही है।

    छुपी हुई समस्या

    अपनी खुद की कार खरीदना कई लोगों के लिए एक बड़ा पड़ाव और सपना होता है। हर कोई चाहता है कि उसकी गाड़ी सालों साल बिना किसी परेशान के आसानी से चले। लेकिन समय के साथ रेगुलर इस्तेमाल से इंजन के अंदर धीरे-धीरे कार्बन जमा हो जाता है, जिससे गाड़ी की परफॉर्मेंस और लाइफ पर असर पड़ता है। शुरुआत में परफॉर्मेंस में गिरावट शायद नजर न आए, लेकिन यह समय के साथ और बढ़ जाती है। इस अदृश्य समस्या का समाधान जियो-बीपी का एक्टिव टेक्नोलॉजी फ्यूल है। इंडिया एनर्जी वीक 2026 में, जियो-बीपी ने अपना एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल लॉन्च किया, जो इंजन को साफ रखने में मदद करता है, मेंटेनेंस की जरूरत कम करता है, और बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के हर साल 100 किलोमीटर तक की ज्यादा ड्राइविंग रेंज दे सकता है।

    Jio-BP

    एक्टिव टेक्नोलॉजी फ्यूल: ये क्या है?

    जियो-बीपी के सीईओ अक्षय वाधवा कहते हैं कि ‘‘जियो-बीपी फ्यूल में इस्तेमाल एडिटिव्स को यूनाइटेड किंगडम में बीपी की रिसर्च फैसलिटी में तैयार किया गया है। इन्हें भारतीय गाड़ियों में भारत की कंडिशन में अच्छे से टेस्ट किया गया है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि ये यूके की तरह ही असरदार रहे। टेस्ट में नतीजे काफी अच्छे रहे।’’

    एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल में इस्तेमाल एडिटिव्स वाल्व जैसे इंजन के महत्वपूर्ण कंपोनेंट में मौजूद गंदगी और कार्बन डिपॉजिट को साफ करने में मदद करते हैं और नए डिपॉजिट बनने से रोकते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप इंजन लंबे समय तक साफ और हेल्दी रहता है। इससे न केवल इंजन की लाइफ बढ़ती है, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। बेहतर इंजन हेल्थ के साथ, यूजर माइलेज में सुधार का अनुभव कर सकते हैं जिससे फ्यूल लंबे समय तक गाड़ी के इस्तेमाल के लिए ज्यादा कुशल और फायदेमंद साबित होगा।

    Jio-BP

    एक इंटरव्यू में जियो-बीपी के सीईओ अक्षय वाधवा ने भारतीय ग्राहकों को सबसे अच्छा फ्यूल देने पर जोर दिया, ताकि उनकी गाड़ी का माइलेज बढ़े और उनके पैसे बच सकें। जियो-बीपी एक्टिव टेक्नोलॉजी फ्यूल यूजर को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के ज्यादा माइलेज और लंबी इंजन लाइफ में मदद करेगा, जिससे ये पैसा वसूल फ्यूल साबित होगा।

    जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने एक्टिव टेक्नोलॉजी डीजल के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जियो-बीपी मोबिलिटी स्टेशन हाईवे पर हैं, जहां वे मुख्य रूप से डीजल गाड़ी, खासकर ट्रकों को सर्विस देते हैं। ये ट्रक आमतौर पर रोजाना 500-600 किलोमीटर चलते हैं, और 4.3 प्रतिशत तक के ज्यादा माइलेज से फ्यूल बचत निश्चित तौर पर बड़ा फर्क ला सकता है।

    चाहे आपके पास बीएस4 कार हो या बीएस6 कार, चाहे पेट्रोल गाड़ी हो या डीजल गाड़ी, जियो-बीपी द्वारा पेश किया गया एक्टिव टेक्नोलॉजी फ्यूल सभी के लिए एक भरोसेमंद सोल्यूशन है।

    Jio-BP

    जियो-बीपी मोबिलिटी विजन

    आज की गाड़ियों के लिए जियो-बीपी का एक्टिव टेक्नोलॉजी फ्यूल अभी का एक समाधान है, लेकिन कंपनी भविष्य के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। एक्टिव टेक्नोलॉजी फ्यूल के साथ, जियो-बीपी देशभर में अपने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ‘जियो-बीपी प्लस का लगातार विस्तार कर रही है। साथ ही, कंपनी कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) रिटेलिंग के लिए अपने ‘क्लिनग्रीन’ ब्रांड को भी बढ़ा रही है। इसके अलावा, जियो-बीपी भविष्य के लिए एलएनजी और हाइड्रोजन जैसे अन्य एनर्जी सॉल्यूशंस भी तलाश रही है।

    फ्यूल इनोवेशन इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि आज जो हमारे पास है उसे हम भविष्य के लिए कैसे तैयार कर सकते हैं। साफ इंजन से पॉल्यूशन कम होता है, और यह आने वाली जनरेशन के लिए ज्यादा कुशल और टिकाऊ भविष्य बनाने में मदद करता है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    B
    bharat lambe
    Aug 29, 2026, 12:39:23 PM

    Jio BP lena hai

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है