• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एफ-पेस एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 69.99 लाख रुपये

    जगुआर एफ-पेस (Jaguar F-Pace) का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसकी कस्मटर डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह एसयूवी कार केवल एक फुली लोडेड आर डायनिक एस वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल की प्राइस 69.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के मुकाबले यह 3.92 लाख रुपये महंगी है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on जून 10, 2021 18:20 ist
    info icon
    published onJun 10, 2021 18:20 IST
    last updated onJun 10, 2021 18:20 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    • इस कार के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की प्राइस 69.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
    • यह एसयूवी कार सिंगल फुली लोडेड आर डायनामिक एस वेरिएंट में उपलब्ध है।
    • इसके एक्सटीरियर में हुए बदलावों में अपडेटेड हेडलैंप्स, अलॉय व्हील्स और टेललैंप्स शामिल हैं।
    • 2021 जगुआर एफ-पेस के केबिन में बड़ी 11.4-इंच की टचस्क्रीन यूनिट और दो नई कलर थीम दी गई है।
    • इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ दिए गए हैं।

    जगुआर एफ-पेस (Jaguar F-Pace) का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसकी कस्मटर डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह एसयूवी कार केवल एक फुली लोडेड आर डायनिक एस वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल की प्राइस 69.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के मुकाबले यह 3.92 लाख रुपये महंगी है।

     

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    आर-डायनामिक एस पेट्रोल 

    66.07 लाख रुपये (प्रेस्टीज)

    69.99 लाख रुपये

    +3.92 लाख रुपये

    आर-डायनामिक एस डीजल 

    --

    69.99 लाख रुपये

    --

    फेसलिफ्ट एसयूवी में पतले एलईडी हेडलैंप्स ड्यूल जे शेप्ड डीआरएल्स के साथ, बड़ी क्रोम-स्टडेड फ्रंट ग्रिल, मोटे एयर डैम और नए डिज़ाइन का बोनट दिया गया है। इसके अलावा इसके एक्सटीरियर पर हुए बदलावों में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स, अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स और नए डिज़ाइन का रियर बंपर शामिल हैं।

    2021 जगुआर एफ पेस को दो नई इंटीरियर कलर स्कीम मार्स रेड और सिएना टैन के साथ पेश किया गया है। इसके केबिन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया जेएलआर का नया 11.4-इंच पीवी प्रो टचस्क्रीन सिस्टम है जो कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आता है।  इस एसयूवी कार में वायरलैस चार्जिंग, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 12-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइव सीट दी गई है।

    जगुआर की इस एसयूवी कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (250 पीएस/365 एनएम) और नया 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन (204 पीएस/430 एनएम) दिया गया है। इसमें दोनों ही इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन और 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    भारत में फेसलिफ्ट एफ-पेस का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, वोल्वो एक्ससी60 और मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी से होगा। चूंकि इस एसयूवी को केवल एक वेरिएंट में ही उतारा गया है, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी भविष्य में इसका एसवीआर वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। यह वेरिएंट अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें : नई टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी300 से उठा पर्दा, क्या भारत आएगी यह कार ?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जगुआर एफ-पेस 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जगुआर एफ-पेस 2016-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है