• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसुज़ु एमयू-एक्स से जुड़ी जानकारियां हुईं लीक

    एमयू-एक्स एसयूवी 11 मई को लॉन्च होगी, यह इसुज़ु एमयू-7 की जगह लेगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 09, 2017 14:54 ist
    info icon
    published onMay 09, 2017 14:53 IST
    last updated onMay 09, 2017 14:54 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इसुज़ु एमयू-एक्स एसयूवी से जुड़ी कुछ जानकारियां इसकी लॉन्चिंग से पहले लीक हो गई हैं, इसे 11 मई को लॉन्च किया जाना है। एमयू-एक्स को इसुज़ु के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस पर तैयार गया है, यह केवल एक ही वेरिएंट में आएगी। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के करीब हो सकती है।

    क्या खासियतें समाई हैं एमयू-एक्स में, जानेंगे यहां...

    इंजन

    इसुज़ु एमयू-एक्स में 3.0 लीटर का 4-सिलेन्डर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 177 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देगा। इस में 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, सिक्वेंशिएल शिफ्ट और ब्रेक शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह ऑल-व्हील-ड्राइव एसयूवी होगी, इस में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम, शिफ्ट-ऑन-फ्लाई ट्रांसफर बॉक्स के साथ आएगा, इस में 4x4 लो रेंज और 4x4 हाई रेंज का विकल्प मिलेगा, इसके माइलेज़ का दावा 13.8 किमी प्रति लीटर का है।

    सेफ्टी फीचर

    इस़ुज़ु एमयू-एक्स में पैसेंजर सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है, सुरक्षा के लिए इस में 4-चैनल, 4-सेंसर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट (ईबीए), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए), ड्यूल एयरबैग्स, फ्रंट सीटबेल्ट के साथ प्री-टेंशनर्स और लोड लिमिटर्स, सेकंड रो में तीन चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग कैमरा और इंपेक्ट-सेंसिंग ऑटोमैटिक डोर अनलॉक के साथ एयरबैग रिलीज़ की सुविधा मिलेगी।

    फीचर लिस्ट

    इसुज़ु एमयू-एक्स में कई अच्छे फीचर मिलेंगे। इस में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील, टू-टोन फ्रंट और रियर बम्पर, ड्यूल-टोन आइवरी-ग्रे कॉम्बिनेशन, सॉफ्ट लैदर सीटें और सेंटर कंसोल पर पियानो ब्लैक फिनिशिंग मिलेगी। कंफर्ट के लिए इस में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वन-टच फोल्ड और टंबल फंक्शन वाली सेकंड रो सीट, थर्ड रो में पावर आउटलेट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सभी रो में एसी वेंट्स, रूफ माउंटेड 10 इंच का डीवीडी मॉनिटर और क्रूज़ कंट्रोल मिलेगा। इस में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमंट सिस्टम भी मिलेगा, यह 8 स्पीकर्स वाले साउंड सिस्टम से जुड़ा होगा, इस में आईपॉड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी आएगी।

    सोर्स: टीम-बीएचपी

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है