• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on nov, 2020

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020

    4.426 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 23.99 लाख - 29.32 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी इसुज़ु कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अप्रैल 2023
    इसुज़ु एमयू-एक्स
    34.53 - 37.71 लाख*
    View More Details

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन2999 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस220mm
    पावर174.57 - 175 बीएचपी
    टॉर्क380 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइप2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    एमयू-एक्स 2017-2020 4x2(बेस मॉडल)2999 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 13.8 किमी/लीटर23.99 लाख* 
    एमयू-एक्स 2017-2020 4x42999 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 13.8 किमी/लीटर25.99 लाख* 
    एमयू-एक्स 2017-2020 2डब्ल्यूडी2999 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 13.8 किमी/लीटर27.35 लाख* 
    एमयू-एक्स 2017-2020 4डब्ल्यूडी(टॉप मॉडल)2999 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 13.8 किमी/लीटर29.32 लाख* 

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 रिव्यू

    ओवरव्यू

    इसुजु ने अपनी 7-सीटर एसयूवी एमयूएक्स को अपडेट कर दिया है। इसे प्रीमियम अपडेट के साथ पेश किया गया है। इसका केबिन भी काफी बड़ा है, इसमें सात पैसेंजर के बैठने जितना स्पेस है। यह एक अच्छी ऑफ रोडर कार है। कीमत के मामले में यह अपनी प्रतिद्वंदी कारों से सस्ती है। क्या यह अच्छी रोड प्रज़ेंस व बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगी? इसके बारे में हम जानेंगे इसके फर्स्ट ड्राइव रिव्यू से:- 

    एक्सटीरियर

    ISUZU MUX Front View Image

    एमयू-7 के मुकाबले इसुजु एमयूएक्स की डिज़ाइन ज्यादा बैलेंस्ड लगती है। इसकी लंबाई एमयू-7 से 130 मिलीमीटर कम है, जबकि चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 60 मिलीमीटर और 35 मिलीमीटर ज्यादा है। ऐसे में इसकी एक्सटीरियर प्रोफाइल देखने पर काफी बड़ी लगती है। हालांकि, एमयूएक्स पहले से थोड़ी छोटी है। साइज़ के मामले में इसे फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर के बीच पोज़िशन किया गया है।

    लंबाई 4825 मिलीमीटर
    चौड़ाई 1860 मिलीमीटर
    ऊंचाई 1840 मिलीमीटर
    व्हीलबेस 2845 मिलीमीटर
    ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर

    ISUZU MUX Rear view Image

    एमयूएक्स की रियर साइड की डिज़ाइन बेहद सिंपल व स्मार्ट है। लेकिन, यह इतनी ज्यादा पसंद आने वाली भी नहीं है। गाड़ी को यूनीक टच देने के लिए इसमें रियर डोर पर स्पेयर व्हील को माउंट किया जा सकता था। ऐसे में इसकी डिज़ाइन दूसरी एसयूवी से एकदम अलग दिखाई पड़ती।

    कुल मिलाकर, इस गाड़ी की एक्सटीरियर डिज़ाइन अच्छी है। लेकिन, प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले इसमें 'वॉव फैक्टर' वाली चीज़ों की काफी कमी लगती है। 

    इंटीरियर

    एमयूएक्स एक फुल-साइज़ थ्री-रो एसयूवी है जिसमें सात पैसेंजर्स के बैठने का स्पेस मिलता है। गाड़ी का इंटीरियर ड्यूल टोन बेज-ब्लैक कलर थीम के साथ पेश किया गया है। केबिन में लगे प्लास्टिक को ब्लैक रंग में दिया गया है, जबकि इसमें इस्तेमाल किए गए लैदर को बेज कलर में दिया गया है। इसका डैशबोर्ड लेआउट बेहद सिंपल है। इसका लुक ट्रेलब्लेज़र और वी-क्रॉस के जैसा ही दिखाई पड़ता है। डैशबोर्ड के बीच में 7-इंच की टचस्क्रीन को एयर-कॉन कंट्रोल्स के ऊपर की तरफ पोज़िशन किया गया है। एयर-कॉन कंट्रोल्स के बीच में रोटरी नॉब दिया गया है, जिसके सहारे एसी की फैन स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है।

    गाड़ी की इंटीरियर डिज़ाइन इतनी ज्यादा लुभाने वाली नहीं है। लेकिन, इसमें ऐसे सभी फीचर्स दिए गए हैं जो बेहद काम के साबित होते हैं। कार में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर्स के लिए अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस दी गई है। फ्रंट पैसेंजर डोर पर बॉटल होल्डर दिए गए हैं, जबकि ड्राइवर साइड पर एक कम्पार्टमेंट दिया गया है जहां पर थोड़ी बहुत चेंज रखी जा सकती है। इसके अलावा इसमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर साइड पर दो पॉप-आउट कपहोल्डर्स, डैशबोर्ड के मिडल पर बंद कम्पार्टमेंट और फ्रंट आर्मरेस्ट के आगे की तरफ दो कप होल्डर्स दिए गए हैं। गाड़ी का ग्लवबॉक्स भी दो भागों में डिवाइड किया गया है। ऐसे में इसमें रखने के लिए अच्छी-खासी स्पेस मिलती है।

    ड्राइवर साइड सीट की पोज़िशन काफी ऊंची है, ऐसे में उसे अच्छा फ्रंट व्यू मिलता है। इसमें बड़ी खिड़कियां दी गई हैं जो बाहर की बेहतर दृश्यता दिखाने में सक्षम है। गाड़ी के बड़े आउटसाइड रियर व्यू मिरर भी पीछे के ट्रैफिक का अच्छा-ख़ासा व्यू दिखाते हैं। बड़े ओआरवीएम के चलते इसे पार्क करना भी आसान हो जाता है। पार्किंग के लिहाज से इसमें केवल रियर कैमरा ही मिलता है। हमारे अनुसार ओआरवीएम थोड़े और ज्यादा कॉन्वेक्स हो सकते थे जिससे राइड्स के दौरान और बेहतर व्यू मिलता। 

    कई बड़ी एसयूवीज की तरह ही एमयूएक्स में भी डाइनिंग-टेबल जैसी सीटिंग पोज़िशन मिलती है। इसमें टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट की कमी रखी गई है, लेकिन इसके बावजूद भी अच्छी ड्राइविंग पोज़िशन मिलती है। गाड़ी का डेड पैडल थोड़ा उठा हुआ है जिसके चलते थोड़ी असुविधा होती है। अगर इसे नज़रअंदाज़ कर दें तो ड्राइवर सीट की पोज़िशन बेहद कम्फर्टेबल है। इसमें लंबर एडजस्टमेंट की कमी खलती है, लेकिन अच्छा ख़ासा बैक सपोर्ट जरूर मिलता है।

    एमयूएक्स में मिडल रो पर जाने के लिए चढ़ना भी एक चुनौती से कम नहीं है क्योंकि इसके दरवाजे ज्यादा चौड़े नहीं हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिलीमीटर है जिसके चलते यह गाड़ी काफी ऊंची लगती है। इसमें ग्रैब हैंडल्स की कमी रखी गई है, इसी वजह से इसमें चढ़ने में काफी परेशानी होती है। वहीं, सेकंड रो की बात करें तो यह काफी स्पेशियस है और इसमें तीनो ही पैसेंजर्स को पर्याप्त हैडरूम व नीरूम स्पेस भी मिलता है। मिडल रो के सीट बैक एंगल को एडजस्ट भी किया जा सकता है। ऐसे में पैसेंजर्स को अच्छी सीटिंग पोज़िशन मिल पाती है। हालांकि, सेकंड रो पर मिडल पैसेंजर को राइड्स के दौरान आरामदायक सीटिंग पोज़िशन नहीं मिलती क्योंकि सीट की सरफेस एकदम फ्लैट लगती है। मिडल रो पर इसमें रूफ माउंटेड 10-इंच डीवीडी स्क्रीन दी गई है। एमयूएक्स में इसे लाइव सराउंड साउंड सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड दिया गया है। हमने ड्राइविंग के दौरान इसके डीवीडी प्लेयर का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन इस सिस्टम की ऑडियो आउटपुट क्वॉलिटी काफी प्रीमियम और मज़ेदार है। मिडल रो पर इसमें 12 वोल्ट का सॉकेट या फिर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट नहीं दिया गया है। मगर, यह दोनों ही फीचर्स तीसरे रो पर जरूर मिलते हैं।

    तीसरी रो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें दो अलग-अलग सीटों का विकल्प रखा गया है। ऐसे में दो एवरेज साइज़ के एडल्ट पैसेंजर्स इसमें बैठ सकते हैं। हालांकि, कम स्पेस के चलते आखिरी रो पर बैठना इतना ज्यादा कम्फर्टेबल नहीं हो पाता। ऐसे में स्लाइडिंग मिडल रो का ऑप्शन बेहतर सॉल्यूशन हो सकता था। कुल मिलाकर, हमें लगता है कि गाडी की तीसरी रो की सीटें लंबी दूरी के सफर में बच्चों के बैठने के लिहाज से अच्छी है। लेकिन, अगर बात कम दूरी के सफर की हो तो एडल्ट पैसेंजर्स भी इसमें बैठ सकते हैं। तीसरी रो के पैसेंजर्स के लिए इसमें अलग से रूफ माउंटेड एयर कॉन वेंट्स, बूट पर 12 वोल्ट सॉकेट और दोनों साइड्स पर कप होल्डर की सुविधा भी दी गई है।

    परफॉरमेंस

    ISUZU MUX Side View (Left)  Imageएमयूएक्स में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 177 पीएस की अधिकतम पावर और 380 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हमने हमारी फर्स्ट ड्राइव में गाड़ी के 4x4 वेरिएंट को चलाकर देखा।  

    इंजन टर्बोचार्ज्ड डीजल
    इंजन क्षमता 2999 सीसी 
    अधिकतम पावर  177 पीएस @ 3600 आरपीएम
    अधिकतम टॉर्क 380 एनएम @ 1800-2800  आरपीएम
    ट्रांसमिशन   5-स्पीड ऑटोमैटिक
    माइलेज टेस्टेड (हाइवे) 10.95  किलोमीटर/लीटर
    माइलेज टेस्टेड (सिटी) 7.2  किलोमीटर/लीटर
    0-100 किलोमीटर/घंटे (टेस्टेड) 12.34 सेकंड

    शहर में ट्रैफिक के दौरान गाडी के इंजन के साथ किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। 1800 आरपीएम से भी कम पर इसमें अच्छा ख़ासा टॉर्क मिलता है। गाडी का 5-स्पीड गियरबॉक्स सुनिश्चित करता है कि यह एसयूवी सिटी में भी शान्ति से क्रूज़ करे। इस गाड़ी के साथ कई बार आपको 60 किलोमीटर/घंटे से भी कम स्पीड पर महसूस होगा कि आप इसे टॉप गियर में चला रहे हैं। जब भी जल्दी एक्सलरेशन दबाने की जरूरत पड़ती है, कार का गियरबॉक्स गियर डाउनशिफ्ट करने में थोड़ा समय लेता है। हालांकि, गियरबॉक्स के साथ गियर को डाउनशिफ्ट मैनुअल रूप से भी किया जा सकता है जिसके चलते यह प्रक्रिया थोड़ी फ़ास्ट हो जाती है। 3000 आरपीएम के बाद इसका इंजन काफी तेज़ आवाज़ करने लगता है।  

    ISUZU MUX Rear Left View Image

    हाइवे पर यह गाड़ी अधिकतर टॉप गियर में ही चलती है। 100 से 120 किलोमीटर/घंटे की स्पीड को गाड़ी का इंजन 2000 आरपीएम से कम पर पकड लेता है। वहीं, 120 किलोमीटर/घंटे की स्पीड को 2000 आरपीएम से ज्यादा पर तय करता है। हमारे माइलेज टेस्ट में इस गाड़ी ने 11 किलोमीटर/लीटर से भी कम का माइलेज दिया। फोर्ड एंडेवर (4x4) के मुकाबले इसका माइलेज 3.5 किलोमीटर/लीटर कम रहा, जबकि फॉर्च्यूनर (4x4) की तुलना में गाड़ी ने 4 किलोमीटर/लीटर का कम माइलेज दिया। फोर्ड एंडेवर और फॉर्च्यूनर में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) का ऑप्शन दिया गया है। 

    राइड व हैंडलिंग 

    ISUZU MUX Exterior Image Image

    एमयूएक्स में फ्रंट पर डबल विशबोन (स्टेबलाइजर बार के साथ) सस्पेंशन और रियर साइड पर पेंटा-लिंक सस्पेंशन (स्टेबलाइजर बार के साथ) दिए गए हैं। गाड़ी के सस्पेंशन की क्वॉलिटी काफी अच्छी है। यह गाड़ी ऑफ़-रोडिंग के लिहाज से भी अच्छी साबित होती है। मिट्टीदार सड़कों के बावजूद भी 60 किलोमीटर/घंटे की स्पीड पर यह गाडी एकदम स्टेबल रहती है। लैडर फ्रेम पर तैयार की गई यह एसयूवी उबड़-खाबड़ रोड को आसानी से पार कर लेती है।  इसमें 18-इंच के पहिए लगे हैं। इसके टायर्स पर अच्छी क्वॉलिटी के रबर का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते यह गाड़ी टूटी-फूटी सड़कों को बिना किसी परेशानी के पार कर लेती है। हालांकि, बड़े गड्ढों से गुजरने पर केबिन का कम्पोज़र जरूर प्रभावित होता है। गड्ढों के मुकाबले स्पीड ब्रेकर्स का झटका केबिन के अंदर पैसेंजर्स को ज्यादा फील होता है। बजरी व कंकड़ वाली सड़कों पर ड्राइव करते समय राइड्स थोड़ी बाउंसी हो जाती है। हालांकि, अधिकतर सरफेस पर इसकी राइड क्वॉलिटी एकदम स्मूद व कम्फर्टेबल रहती है। यह 120 किलोमीटर/घंटे की स्पीड को जल्दी तय कर लेती है।  

    गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील खासकर पार्किंग करते समय और सिटी में स्लो स्पीड पर काफी भारी लगता है। लंबे समय के लिए सिटी में इस स्टीयरिंग व्हील के साथ ड्राइव करना ड्राइवर के लिए बेहद थकान भरा हो जाता है। वहीं, हाइवे पर गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील का वजन बैलेंस्ड रहता है। लेकिन 120 किलोमीटर/घंटे से ज्यादा की स्पीड पर ड्राइव करने में स्टीयरिंग व्हील का फीडबैक इतना ज्यादा अच्छा नहीं मिलता। 80 किलोमीटर/घंटे से ज्यादा की स्पीड पर जल्दी-जल्दी लेन बदलने में पैसेंजर्स का बॉडी रोल होता है। लेकिन, इससे कम स्पीड पर बॉडी रोल इसमें देखने को नहीं मिलता। 

    ISUZU MUX Exterior Image Image

    लैडर फ्रेम पर तैयार की गई यह एसयूवी काफी भारी लगती है। इसकी हैंडलिंग इतनी ज्यादा स्पोर्टी नहीं है। सिटी और हाइवे ड्राइविंग के लिहाज से यह बेहद कम्फर्टेबल साबित होती है, जब तक कि आप इसे ज्यादा तेज़ पुश नहीं करते। 

    इसुजु ने एमयूएक्स में 4x4 सेटअप (लो रेश्यो ऑप्शन के साथ) देने के साथ-साथ हार्डवेयर पर भी विशेष ध्यान दिया है। ऐसे में ऑफ़-रोडिंग के लिहाज से यह गाड़ी बेहतर साबित होती है। एमयू-7 के मुकाबले एमयूएक्स का व्हीलबेस 205 मिलीमीटर छोटा है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 10 मिलीमीटर ज्यादा बड़ा है। ऑफ-रोडिंग की बात करें तो यह गाड़ी चढ़ान व ढलान पर एकदम स्टेबल रहती है और सड़क की सभी बाधाओं को बिना किसी परेशानी के पार कर लेती है। कुल मिलाकर, इसकी हैंडलिंग क्वॉलिटी भी बेहद अच्छी है।

    वेरिएंट

    वर्तमान में भारत में एमयूएक्स कुल दो वेरिएंट 4x2 और 4x4 में उपलब्ध है। इनकी प्राइस क्रमशः 27.34 लाख रुपए और 29.31 लाख रुपए है। यह एसयूवी कुल 6 कलर ऑप्शंस सिल्की व्हाइट, ऑर्किड ब्राउन, कॉस्मिक ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, रूबि रेड और ओब्सिडियन ग्रे में आती है।

    निष्कर्ष :

    एमयूएक्स एक बेहतरीन फुल-साइज़ एसयूवी साबित होती है। इसका साइज़ काफी बड़ा है और यह अच्छी रोड प्रजेंस देने में भी सक्षम है। इसका 3.0-लीटर डीजल इंजन अच्छा टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4x4 सेटअप के साथ आता है। प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले इसका लुक इतना ज्यादा आकर्षक नहीं है और ना ही इसकी फीचर लिस्ट इतनी ज्यादा लंबी है। गाड़ी का इंटीरियर भी ज्यादा लग्ज़री अहसास नहीं दिलाता। इसकी राइड और ड्राइव क्वॉलिटी पिछली जनरेशन की एसयूवीज की तरह लगती है। यदि आप किसी प्रीमियम क्वॉलिटी की एसयूवी की चाह रखते हैं तो इसुजु की एमयूएक्स आपको शायद ही पसंद आएगी।

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्पेशियस कार
    • प्रतिद्वंदियों से सस्ती

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • फीचर ज्यादा खास नहीं
    • इंजन आवाज ज्यादा करता है।

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 न्यूज़

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड26 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (26)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (5)
    • कंफर्ट (8)
    • माइलेज (2)
    • इंजन (8)
    • इंटीरियर (2)
    • पावर (6)
    • परफॉरमेंस (1)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • a
      air rescuers on नवंबर 19, 2020
      5
      Best SUV I Have Came Across.
      I was so confused before purchasing it. I was confused between Fortuner and Endeavor. I took a test drive at least 3 to 4 times of both vehicle then somebody suggested me about ISUZU MUX and after taking 1st test drive immediately my confusion has gone and I booked this SUV and its almost 2 years I'm driving it and let me tell you guys, I am so satisfied, I m looking for its next-generation updated car I m going to purchase it again. My driving is very very Rash and on such rash driving, there is no single noise in my car in the last 2 years. I am very very happy about my decision, of course, I don't care about resale because my thinking is that I am purchasing a car for my driving pleasure not just for thinking that after 3 years what will be the resale value.
      और देखें
      20 1
    • y
      ysrcp ysrcp on सितंबर 22, 2020
      4.5
      I Love My Car.
      I love my car because it's just like other SUV which can go offroad and do all the stuff like other SUV's which are more than 40lakhs. Above all maintenance-free and comfort which we cannot get in other 30 Lakh segment cars. Thanks to Isuzu.
      और देखें
      3
    • m
      mumukshu on अगस्त 10, 2020
      4.5
      Rough And Tough Car
      Awesome built-in quality reliable and powerful engine and 0 maintenance cost. Too good suspension based on the lander rover platform.
      और देखें
      3 1
    • a
      achal singla on मार्च 28, 2020
      4.7
      World's Most Reliable SUV: Isuzu MU-X
      Isuzu MU-X world's most reliable SUV, its off-road capability, WD 4  variant is mind-blowing. Isuzu MU-X dimensions like wheelbase, length, ground clearance, engine power 130kw (177ps) is equivalent to Toyota Land Cruze Prada.
      और देखें
      6 2
    • r
      rama on जनवरी 12, 2020
      4.3
      Economical Car.
      Performance is superb, value for money, Low-cost maintenance. Eight years' warranty offer is good.
    • सभी एमयू-एक्स 2017-2020 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Madhavarao asked on 3 Jan 2021
    Q ) When will the new isuzu Mux 2021 launch in India can you tell us the confirmed d...
    By CarDekho Experts on 3 Jan 2021

    A ) As of now, there is no official update from the brand's end. For the latest ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    Anoopkv asked on 18 Dec 2020
    Q ) Does it have wireless charger and Apple Carplay...?
    By CarDekho Experts on 18 Dec 2020

    A ) No, there features are not available in ISUZU MUX.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Mahendra asked on 30 Oct 2020
    Q ) When is 1.9ltr ISUZU MUX available in India?
    By CarDekho Experts on 30 Oct 2020

    A ) As of now, there is no official update from the brands end. Stay tuned for furth...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Shubham asked on 7 Oct 2020
    Q ) Is ISUZU ramping down from India?
    By CarDekho Experts on 7 Oct 2020

    A ) As of now, there is no official update from the brand's end on this.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Asiful asked on 22 Sep 2020
    Q ) Is this car available in the market with BS6?
    By CarDekho Experts on 22 Sep 2020

    A ) Isuzu India is yet to launch a BS6 version of MUX.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग इसुज़ु कारें

    जुलाई ऑफर देखें

    इसुज़ु एमयू-एक्स 2017-2020 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : इसुजु इन दिनों नेक्स्ट जनरेशन की एमयूएक्स एसयूवी पर काम रही है। इसे नए डी-मैक्स पिकअप पर तैयार किया जाएगा। हाल ही में नई एमयूएक्स की पेटेंट इमेज लीक हुई है। भारत में इसे 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    इसुजु एमयूएक्स वेरिएंट लिस्ट : यह कार 4x2 वेरिएंट और 2x2 वेरिएंट में आती है। 

    इसुजु एमयूएक्स प्राइस इन इंडिया : इस फोर व्हीलर गाड़ी की कीमत 27.34 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं इसके टॉप मॉडल की रेट 29.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    इसुजु एमयूएक्स इंजन, परफॉर्मेंस और ट्रांसमिशन : इसुजु की यह एसयूवी कार केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 3.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 177 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह सिक्वेन्शियल शिफ्ट और ब्रेक शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कंपनी के अनुसार इसका 4x2 वेरिएंट 13.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    इसुजु एमयूएक्स फीचर लिस्ट : इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वन-टच फोल्ड के साथ सेकंड रो-सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, तीनों रो पर पावर आउटलेट व कूलिंग वेंट्स, रूफ माउंटेड 10-इंच डीवीडी मॉनिटर, 8 स्पीकर्स व ब्लूटूथ के साथ 7.0 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    इसुजु एमयूएक्स कलर ऑप्शन : यह कार कॉस्मिक ब्लैक, ऑर्किड ब्राउन, सिल्की व्हाइट, रूबी रेड, टाइटेनियम और ओब्सीडियन ग्रे कलर विकल्प में उपलब्ध है। 

    इनसे है मुकाबला : इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है