• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उत्थान: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ग्रोथ में कारदेखो ने भी इस तरह निभाया एक अहम योगदान

    भारत में ईवी परिदृश्य को आकार देने वाले कई सकारात्मक रुझान ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट के लिए संभावित विकास संभावनाओं को उजागर करते हैं।

    cardekho
    cardekho
    Published On दिसंबर 30, 2024 14:51 ist
    info icon
    published onDec 30, 2024 14:51 IST
    last updated onDec 30, 2024 14:51 IST
    915 Views
    • Write a कमेंट

    Pankaj's EV

    भारत का 'इलेक्ट्रिक सर्ज' आगे बढ़ रहा है और इसके काफी तेज होने का अनुमान है। लंबे वेटिंग पीरियड वाली आम फैमिली कारों से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की ओर महत्वपूर्ण बदलाव तक, भारतीय कस्टमर्स की प्राथमिकताएं लगातार विकसित हुई हैं। 

    ऐसे में कार खरीदने वाले कई कस्टमर्स ऐसे ट्रेंड्स का लाभ उठाने की मंशा रखते हैं। हालांकि, 2022 में बिकने वाली कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों बिक्री 1.3 प्रतिशत रही ,मगर फिर भी देश में मैन्यूफैक्चरर्स इन्हें लेकर आशान्वित रहे थे। 2023 में, भारत के आर्थिक सर्वेक्षण ने देश के ईवी सेगमेंट के लिए एक मजबूत पूर्वानुमान लगाया और वर्ष 2022 से 2030 तक घरेलू ईवी बाजार में 49% सीएजीआर होने का अनुमान लगाया।

    कारदेखो जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्मार्ट और क्वालिटी पसंद करने वाले कस्टमर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदने फायदे और नुकसान के बारे में जान सकते हैं।  ईवाई के एक अध्ययन से पता चलता है कि 65 प्रतिशत जेन जेड ,69 प्रतिशत मिलेनियल्स और लगभग 66 प्रतिशत जेन एक्स कार खरीदने से पहले उनके बारे में गहनता से ऐप और ऑनलाइन टूल का उपयोग करना पसंद करते हैं ।जब कार खरीदने की बात आती है, तो 37% जेन जेड और 28% मिलेनियल्स ऑनलाइन कार खरीदना पसंद करते हैं।


    इलेक्ट्रिक सर्ज: भारत में प्रमुख ट्रेंड्स

    • पॉलिसी ने दिया बढ़ावा: ज्यादा से ज्यादा भारतीय कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक नीतिगत प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में विनियामक सुधार किए गए हैं। 
    • टैक्स इंसेटिव्स:ईवी मैन्यूफैक्चरर्स और कस्टमर्स के लिए कई टैक्स इंसेटिव्स पेश किए जा रहे हैं, जिससे इनकी ओर भी लोगों का रूझान बढ़ रहा है। 
    • कम जीएसटी रेट्स: यह देखते हुए कि जीएसटी दरें कम हैं और कई राज्य इलेक्ट्रिक कार ओनर्स को रोड टैक्स में छूट प्रदान कर रहे हैं, ऐसे कई फैक्टर्स हैं जो ईवी को जल्दी अपनाने की बात आने पर कस्टमर्स का विश्वास बढ़ाते हैं।
    • तेजी से बढ़ती बिक्री:भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर और 4 व्हीलर की बिक्री के आंकड़ों का संक्षिप्त अवलोकन स्पष्ट रूप से वृद्धि दिखाता है, जो इको-फ्रैंडली मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए बढ़ती कस्मर्स की प्राथमिकता का संकेत देता है। 
    • चा​र्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ाावा देने के लिए एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यक है। भारत में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे संभावित खरीदारों का विश्वास भी बढ़ रहा है।

    A smooth ride to electric

    इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदने के फायदे

    • पर्यावरणीय फायदे: दुनिया भर में, हर देश पर्यावरण संरक्षण का समर्थक है। यह देखते हुए कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 0 टेलपाइप उत्सर्जन पैदा करते हैं, स्वच्छ हवा का वादा और कम कार्बन फुटप्रिंट स्पष्ट कारण हैं कि कई भारतीय कार खरीदार ईवी खरीदने के लिए आकर्षित होते हैं।
    • कम मेंटेनेंस कॉस्ट: पेट्रोल/डीजल व्हीकल्स की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चलाने की लागत काफी कम है। आमतौर पर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम होती है। 
    • टेक्नोलॉजी से हो रहे एडवांस:बैटरी टेक्नोलॉजी में तेजी से प्रगति हो रही है, जो ईवी को खरीदारों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प बनाती है।

    भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के लिए चुनौती

    भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का भविष्य तो सुनहरा है मगर इसके सामने कुछ चुनौतियां भी है:

    • ​लिमिटेड रेंज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: हालांकि चार्जिंग के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है, लेकिन यह सेमी-अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित है।
    • बैटरी की ज्यादा कीमत: एक लिथियम आयन बैटरी को रिप्लेस करना काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है। 

    पंकज गुप्ता ने कारदेखो के जरिए खरीदी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 

    Why trust Cardekho

    गुरूग्राम स्थित एक युवा आईटी प्रोफेशनल, पंकज गुप्ता को इसमें कोई संदेह नहीं था कि वह अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार कहां से खरीदना चाहते थे। ऐसे में वो कार खरीदने से पहले उसके बारे में किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से रिसर्च कर लेना चाहते थे और इसके बाद उन्होनें तय किया कि वो कारदेखो से ही इसे खरीदेंगे। यहां मॉडल से संबंधित सभी जानकारी काफी आसान तरीके से पेश की गई है और यहां से काफी फ्रेंडली तरीके से रिस्पॉन्स दिया जाता है जिससे पकंज काफी इंप्रैस हुए और उन्होनें कारदेखो से ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदी। 


    जब हमने उनसे संपर्क किया तो पंकज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुझे सबसे सस्ती कीमत पर एक ब्रांड की सॉलिड इलेक्ट्रिक कार, कारदेखो के जरिए मिली। मेरे सभी सवालों का विस्तार से समाधान किया गया। मैं रोमांचित हूं कि मैंने इसे ऑनलाइन खरीदा,'' 

    क्वालिटी और वेल्यू: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने वाले ग्राह​कों को कारदेखो देता है एक स्मूद तरीके से कार खरीदने का तरीका। 

    कारदेखो पर क्यों करें विश्चास

    Why trust Cardekho

    कारदेखो ईवी कस्टमर्स के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करता है, जिनमें से कुछ नीचे सूचीबद्ध हैं:

    • फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन सहित ईवी मॉडल्स पर विस्तार से जानकारी देने वाला एक बेहतर प्लेटफॉर्म है कारदेखो।
    • साइट पर रियल टाइम मैप लोकेशन के माध्यम से चार्जिंग स्टेशनों का पता लगाना आसान हो गया है।
    • कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से संबंधित सभी न्यूज और अपडेट्स मिलते हैं यहां। 
    • ईवी रनिंग कॉस्ट कैलकुलेटर: साइट पर इलेक्ट्रिक व्हीकल के माइलेज और इलेक्ट्रिसिटी कॉस्ट के आधार पर सांकेतिक आंकड़े भी दिए गए हैं यहां।
    • यूजर रिव्यू
    • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए 'ईवी के बारे में कुछ भी पूछें' फीचर।

    कारदेखो जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एकदम स्मूद खरीद और ओनरशिप की सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म चुनते समय रियल टाइम एंगेजमेंट और क्वेरी रिजॉल्यूशंस के माध्यम से क्वालिटी और वैल्यू बढ़ाना ग्राहक के ओवरऑल एक्सपीरियंस को अच्छा कर देता है। 

    नोट: यह कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। उल्लिखित व्यक्ति के अलावा अन्य व्यक्तियों से कोई भी समानता पूरी तरह से संयोग है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है