• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा डब्ल्यूआर-वी लॉन्च, कीमत 7.75 लाख रूपए

    डब्ल्यूआर-वी के साथ होंडा ने सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा है, इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 16, 2017 13:22 ist
    info icon
    published onMar 16, 2017 11:19 IST
    last updated onMar 16, 2017 13:22 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा की पहली सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी डब्ल्यूआर-वी लॉन्च हो गई है, इसकी शुरूआती कीमत 7.75 लाख रूपए है जो 9.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट समेत सेगमेंट की दूसरी कारों से होगा।

    होंडा डब्ल्यूआर के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
    एस 7.75 लाख रूपए 8.79 लाख रूपए
    वीएक्स 8.99 लाख रूपए 9.99 लाख रूपए

    डब्ल्यूआर-वी को होंडा जैज़ वाले प्लेटफार्म पर बनाया गया है, इसी प्लेटफार्म पर सिटी सेडान भी बनी है। इस में जैज़ वाले फीचरों के अलावा कई चीजें नई होंडा सिटी से भी ली गई हैं। नई सिटी सेडान की तरह डब्ल्यूआर-वी में भी वन-टच फंक्शन वाली सनरूफ, 7.0 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम और पैसिव की-लैस एंट्री फीचर दिया गया है। साइड में 16 इंच के व्हील दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 188 एमएम का है, यह जैज़ से 23 एमएम ज्यादा है। इस में जैज़ वाली मैज़िक सीटों का अभाव खलता है।

    डब्ल्यूआर-वी में होंडा जैज़ वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, यह 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, यह 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और डीज़ल वर्जन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जैज़ की तरह इसके पेट्रोल वर्जन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं मिलेगा। डब्ल्यूआर-वी पेट्रोल के माइलेज का दावा 17.5 किमी प्रति लीटर का है, यह जैज़ पेट्रोल की तुलना में 1.2 किमी प्रति लीटर कम है। डब्ल्यूआर-वी डीज़ल के माइलेज का दावा 25.5 किमी प्रति लीटर का है, यह जैज़ डीज़ल की तुलना में 1.8 किमी प्रति लीटर कम है।

    सुरक्षा के लिए डब्ल्यूआर-वी में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है