• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये, होंडा डब्ल्यूआर-वी से जुड़ी पांच अनजान बातें

    सिर्फ जैज़ हैचबैक का एसयूवी जैसा अवतार नहीं है डब्ल्यूआर-वी

    cardekho
    cardekho
    published on मार्च 20, 2017 13:18 ist
    info icon
    published onMar 20, 2017 13:18 IST
    last updated onMar 20, 2017 13:18 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    कॉम्पैक्ट एसयूवी या क्रॉसओवर सेगमेंट में होंडा की डब्ल्यूआर-वी ने दस्तक दे दी है, इसकी शुरूआती कीमत 7.75 लाख रूपए है। यह मारूति विटारा ब्रेज़ा, हुंडई आई20 एक्टिव और फोर्ड ईकोस्पोर्ट को टक्कर देगी। डब्ल्यूआर-वी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल अभी भी बरकरार हैं, इसे प्रीमियम हैचबैक जैज़ का ही बड़ा या एसयूवी जैसा दिखने वाले अवतार के तौर पर भी देखा जा रहा है, लेकिन डब्ल्यूआर-वी ऐसी है नहीं, आज हम बात करेंगे इस कार से जुड़ी पांच अनजान बातों के बारे में… जो इसे जैज़ से अलग बनाती हैं।

    1. होंडा इंडिया द्वारा बनाई गई ग्लोबल कार

    होंडा डब्ल्यूआर-वी में कई चीजें जैज़ और सिटी से ली गई हैं। इसका प्लेटफार्म भी जैज़ और सिटी वाला ही है लेकिन होंडा इंडिया की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने इस कार को जैज़ से अलग दिखाने के लिए डिजायन और ड्राइविंग डायनामिक्स पर दोबारा से काम किया है। पक्की सड़कों के अलावा कच्ची सड़कों पर यह कार ज्यादा संतुलित रहे और राइड क्वालिटी अच्छी बनी रहे। इसे बनाया तो खास तौर पर भारत के लिए गया है लेकिन यह ब्राज़ील समेत कई देशों में उपलब्ध होगी।

    2. ब्राजीलियन मॉडल जितना ग्राउंड क्लीयरेंस

    भारत में उपलब्ध डब्ल्यूआर-वी का ग्राउंड क्लीयरेंस 188 एमएम का है और पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि ब्राज़ील में उतारे जाने वाले पहले मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम का होगा। हालांकि इस मामले में दोनों ही मॉडलों में कोई अंतर नहीं है।

    3. ब्राजीलियन मॉडल में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन

    भारत में उपलब्ध डब्ल्यूआर-वी में होंडा जैज़ वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसे क्रॉसओवर या कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल के साइज़ और वजन के मुताबिक ज्यादा पावरफुल नहीं कहा जा सकता है। ब्राजील में लॉन्च होने वाली डब्ल्यूआर-वी में ज्यादा पावर देने वाला 1.5 लीटर का आई-वीटेक इंजन मिलेगा। इस वजह से यह ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देगी।  

    डब्ल्यूआर-वी का भारतीय मॉडल 4-मीटर के दायरे में आता है, अगर इस में 1.2 लीटर से ज्यादा पावरफुल पेट्रोल इंजन आता तो कंपनी को ज्यादा एक्साइज ड्यूटी देनी पड़ती और कार की कीमत को कम रखना मुश्किल हो जाता।

    4. एचआर-वी वाले सस्पेंशन

    डब्ल्यूआर-वी में होंडा की मिड-साइज एसयूवी एचआर-वी वाले सस्पेंशन दिए गए हैं। एचआर-वी इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध है। इस सस्पेंशन सिस्टम की वजह से डब्ल्यूआर-वी की राइड क्वालिटी बेहतर होगी और खराब सड़कों पर ज्यादा स्टेबल बनी रहती है।

    5. बीआर-वी वाले गियरबॉक्स

    होंडा डब्ल्यूआर-वी में पेट्रोल इंजन तो जैज़ वाला ही है, लेकिन इसका गियरबॉक्स अलग है। इस में बीआर-वी वाला 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने गियर रेशियो में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है