• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द ही भारत में लॉन्च होगी होंडा कि यह दमदार एसयूवी

    होंडा ने हाल ही में बीआर-वी को भारत में लॉन्च किया है। 7-सीटर होने की वजह से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर को टक्कर दे रही है।  बीआर-वी के बाद अब कंपनी की एक और दमदार एसयूवी एचआर-वी के भारत आने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि भारत में एसयूवी के क्रेज़ और मांग को देखते हुए एचआर-वी को यहां अगले साल  लॉन्च किया जा सकता है। एचआर-वी को बीआर-वी और सीआर-वी के बीच में रखा जाएगा, इसकी कीमत 16 लाख रूपए के करीब हो सकती है।

    सुमित
    सुमित
    Published On जून 10, 2016 17:03 ist
    info icon
    published onJun 10, 2016 17:03 IST
    last updated onJun 10, 2016 17:03 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने हाल ही में बीआर-वी को भारत में लॉन्च किया है। 7-सीटर होने की वजह से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर को टक्कर दे रही है।  बीआर-वी के बाद अब कंपनी की एक और दमदार एसयूवी एचआर-वी के भारत आने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि भारत में एसयूवी के क्रेज़ और मांग को देखते हुए एचआर-वी को यहां अगले साल  लॉन्च किया जा सकता है। एचआर-वी को बीआर-वी और सीआर-वी के बीच में रखा जाएगा, इसकी कीमत 16 लाख रूपए के करीब हो सकती है।

    एचआर-वी की फ्रंट ग्रिल और बोनट पर मौजूद लाइनें होंडा की लोकप्रिय एसयूवी सीआर-वी से मिलती-जुलती हैं। इसमें स्पीयरहैड शेप की हैडलाइट दी गई हैं। एचआर-वी का बॉडी स्ट्रक्चर आगे से नीचे की ओर और पीछे से काफी ऊंचा रखा गया है। पीछे की तरफ एसयूवी की रूफलाइन टेलगेट में अच्छे से मिल जाती है।

    इंजन की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद एचआर-वी में 1.8 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी ताकत 143 पीएस और टॉर्क 172 एनएम का है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। भारत में एचआर-वी को नई होंडा सिविक का 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिल सकता है। यह इंजन 175 पीएस की ताकत और 220 एनएम का टॉर्क देगा। इनके अलावा 1.6 लीटर का डीज़ल इंजन भी इसे दिया जा सकता है।  

    यह भी पढ़ें : भारत में चल रही है नई होंडा सिविक की टेस्टिंग, कैमरे में कैद हुई कार

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है