• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा बीआर-वी की बुकिंग शुरू, देने होंगे 21 हजार रूपए

    होंडा की जल्द लॉन्च होने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बीआर-वी की बुकिंग शुरू हो गई हैं। बुकिंग के लिए 21 हजार रूपए देने होंगे। बीआर-वी को 5 मई को लॉन्च किया जाना है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on अप्रैल 20, 2016 12:46 ist
    info icon
    published onApr 20, 2016 12:31 IST
    last updated onApr 20, 2016 12:46 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    बीआर-वी को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर ब्रियो, अमेज़ और मोबिलियो को बनाया गया है। यह बाकी होंडा कारों से काफी अलग नज़र आती है। वैसे देखने में यह एक मल्टी परपज़ व्हीकल (एमपीवी) लगती है, लेकिन होंडा का दावा है कि यह एसयूवी ही है। बीआर-वी के टॉप वेरिएंट में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फ्रंट ग्रिल पर क्रोम फिनिशिंग, फॉग लैंप्स और 16 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।

    बीआर-वी का केबिन सिटी, जैज़ और हाल ही में आई अमेज़ फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता होगा। केबिन में ब्लैक और डल सिल्वर कलर का इस्तेमाल देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि होंडा इसमें काफी अच्छे फीचर्स देगी। इनमें टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स शामिल होंगे। बीआर-वी की सबसे बड़ी खासियत इसका 7-सीटर होना है। इसके मुकाबले में मौजूद क्रेटा और डस्टर सिर्फ 5-सीटर ही हैं। मोबिलियो से ज्यादा लंबी होने की वजह से उम्मीद की जा सकती है कि इसमें ज्यादा जगह मिलेगी।

    बीआर-वी में होंडा सिटी जैसे ही पेट्रोल और डीज़ल इंजन देखने को मिलेंगे। इनमें 1.5 लीटर का आई-वीटेक और 1.5 लीटर का ही आई-डीटेक इंजन शामिल है। इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आने की संभावना है। बीआर-वी के डीज़ल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। जबकि मुकबले में मौजूद क्रेटा और डस्टर के डीज़ल वर्जन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन 1.5 लीटर आई-वीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
    पावर 117.3 बीएचपी @ 6600 आरपीएम 98.6 बीएचपी @ 3600 आरपीएम
    टाॅर्क 145 एनएम @ 4600 आरपीएम 200 एनएम @ 1750 आरपीएम
    गियरबाॅक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी (संभावित) 6-स्पीड मैनुअल

    सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में इसे आसियान एनकैप क्रैश सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग भी मिली है। कीमतों को लेकर बात करें तो बीआर-वी की कीमत 8 लाख से शुरू होकर 13 लाख रूपए तक जा सकती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    होंडा बीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है