खरीदें अपनी मनपसंद फोर्ड कार और पाएं पांच करोड़ रुपये तक के उपहार
फोर्ड का मिडनाइट सप्राइज ऑफर छह दिसंबर को सुबह नौ बजे से शुरू हो चुका है जो 8 दिसंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। यह ऑफर कंपनी की सभी कार फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल, ईकोस्पोर्ट और एंडेवर पर मान्य है।
- Write a कमेंट

अगर आप फोर्ड की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। फोर्ड ‘मिडनाइट सप्राइज’ ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत ग्राहक फोर्ड की कार खरीदने पर पांच लाख रुपये तक के उपहार जीत सकते हैं। यह ऑफर छह दिसंबर को सुबह नौ बजे से शुरू हो चुका है जो 8 दिसंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

इस कैंपेन के जरिये कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने और अपनी कारों की ओर लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास कर रही है। यह ऑफर कंपनी की सभी कार फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल, ईकोस्पोर्ट और एंडेवर पर मान्य है। इस कैंपेन के दौरान जो भी व्यक्ति फोर्ड की कार खरीदेगा उसे एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इस स्क्रैच कोर्ड में एक निश्चित उपहार निकलेगा। इस में ग्राहक एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, एयर प्यूरिफायर, माइक्रोवेव ओवन, लेटेस्ट जनरेशन आईपैड, आईफोन 11, सोने का सिक्का और 7-नाइट व 6-डे की लंदन ट्रिप जीत सकता है।
इसके अलावा जो भी व्यक्ति इस महीने फोर्ड कार की डिलीवरी लेगा, उसके लिए कंपनी 14 फरवरी 2020 को अलग से लकी ड्रॉ भी निकालेगी और उसमें विजेता को ईकोस्पोर्ट जीतने का मौका मिलेगा।
यह भी पढें : फोर्ड ईकोस्पोर्ट Vs रेनो डस्टर: जानिए परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में कौनसी कार है बेहतर














