• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड इंडिया ने गोवा और महाराष्ट्र में खोले रिटेल स्टोर

    देश की अग्रणी कंपनी फोर्ड इंडिया ने ग्राहकों को बेहतरीन कारें देने के बाद अब कस्टमर रिलेशन बढ़ाने की ओर ध्यान देेना शुरू कर दिया है। अपनी ग्राहक सेवा को सुधारने के लिए फोर्ड इंडिया ने गोवा और महाराष्ट्र में रिटेल वितरण का विस्तार करने के लिए रिटेल स्टोर खोले हैं। आॅटोजी फोर्ड पार्ट को इन क्षेत्रों के लिए डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया है। फोर्ड ग्राहक सर्विस आॅपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट एन प्रभु ने रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया जोकि एमआईडीसी छिंचवाद, पुणे में स्थित है और 2000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस सेंटर पर 850-सब-असेब्ली पार्ट उपलब्ध हैं।

    मनीष
    मनीष
    modified on अक्टूबर 22, 2015 17:51 ist
    info icon
    published onOct 22, 2015 16:55 IST
    last updated onOct 22, 2015 17:51 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Aspire wallpaper

    इस मौके पर प्रभु ने कहा कि ‘हम नए उत्पादों को पेश करने और फोर्ड के लिए अधिक ग्राहकों को लाने के प्रयास के साथ ही सुविधा और वास्तविक स्पेयर पार्टस की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम रिटेल वितरण नेटवर्क के निरंतर विकास के साथ अपने ग्राहकों के नजदीक आएंगे और एक विश्वनीय और बेहतर ग्राहक सेवा सुनिश्चित करेंगे। योजना के अगले चरण के अनुसार फोर्ड इंडिया रिटेल नेटवर्क को दूसरे राज्यों राजस्थान, ईस्ट इंडिया तथा गुजरात तक फैलाएगा। फोर्ड इंडिया ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए पहल कर रहा है। इस दौरान सप्लायर के साथ काम उत्पादो का स्थानीकरण बढाने के लिए कार्य किया जाएगा जो प्रतिस्पधी कीमतें रखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करेगा। फोर्ड बड़े वाहनों को बाजार के लिए अनूकूल बनाने वाला पहला आॅटोमेकर बन चुका है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट की ओर से हैप्पी पाॅकेट सर्विस की सुविधा दी जा रही है जिसका शुरूआती शुल्क 2199 रूपए है।’

    Ford Logo wallpaper

    अधिक पढ़ें :  

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है