• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड लाई ईकोस्पोर्ट का प्लेटिनम एडिशन, कीमत 10.39 लाख रूपए से शुरू

    प्लेटिनम एडिशन में 1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल और 1.5 लीटर के डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 19, 2017 16:26 ist
    info icon
    published onJan 19, 2017 16:26 IST
    last updated onJan 19, 2017 16:26 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट का प्लेटिनम एडिशन लॉन्च किया है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 10.39 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 10.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    प्लेटिनम एडिशन में ग्राहकों को 1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल और 1.5 लीटर के डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। ईकोबूस्ट पेट्रोल इंजन 125 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन 100 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हैं।

    फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट प्लेटिनम एडिशन में बाहर की तरफ ब्लैक रूफ और बॉडी पर ड्यूल-टोन कलर स्कीम, पहले ज्यादा चौड़े और बड़े टायर वाले 17 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं, इन के अलावा अगले और पिछले बम्पर में भी मामूली बदलाव हुआ है।

    अब आते हैं केबिन की तरफ… प्लेटिनम एडिशन में क्रूज़ कंट्रोल, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें नेविगेशन सपोर्ट और रियर व्यू कैमरे की आउटपुट भी मिलेगा। टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस की तरह इस में भी 6 एयरबैग दिए गए हैं।

    कंपनी की योजना जल्द ही फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट लाने की भी है। संभावना है कि भारतीय कार बाजार में नई ईकोस्पोर्ट इस साल के अंत तक आएगी। फेसलिफ्ट मॉडल आने तक ईकोस्पोर्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए फोर्ड ने प्लेटिनम एडिशन का दांव खेला है, दरअसल आक्रामक कीमत पर लॉन्च हुई मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा के आने के बाद से ईकोस्पोर्ट की बिक्री लगातार घटी है। उम्मीद है कि प्लेटिनम एडिशन से इसकी धीमी पड़ रही बिक्री को फिर से थोड़ी रफ्तार मिलेगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    17 कमेंट्स
    1
    a
    arun diwate
    Jan 28, 2017, 4:21:08 PM

    i want to buy platinum version.pls.when available at kolhapur?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      devaraj
      Jan 27, 2017, 12:18:38 PM

      Checked out this model @ cauvery ford bangalore today. They have removed driver arm rest for the funky touch screen display !!

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        ravi agrawal
        Jan 21, 2017, 9:02:45 AM

        Please send me the Picture and Position of extra wheel ( Stapny) is placed, In earlier version it was week point of this car

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है