• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू

    कुछ डीलरों ने 50,000 रूपए में ईकोस्पोर्ट की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है

    cardekho
    cardekho
    Published On अक्टूबर 30, 2017 13:50 ist
    info icon
    published onOct 30, 2017 13:50 IST
    last updated onOct 30, 2017 13:50 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    Ford EcoSport facelift

    फोर्ड के चुनिंदा डीलरों ने फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 50,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। नई ईकोस्पोर्ट को नवंबर की शुरूआत में उतारा जाएगा, इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, होंडा डब्ल्यूआर-वी और मारूति विटारा ब्रेज़ा से होगा। कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पहले से महंगी हो सकती है।

    फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव नज़र आएंगे। आगे का डिजायन नया होगा, यहां प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें मिलेंगी। इसके अलावा फॉग लैंप्स, अलॉय व्हील, स्पेयर व्हील कवर और टेललाइटों में भी बदलाव नज़र आएगा। फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा, इस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम समेत कई फीचर मिलेंगे।

    Ford EcoSport facelift interior (not India-spec)

    सबसे बड़ा बदलाव इंजन में नज़र आएगा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में नया 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टीआई-वीसीटी पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी पावर 123 पीएस और टॉर्क 150 एनएम होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए इंजन के अलावा इस में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर ईकोबूस्ट और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आएगा, इसके अलावा 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    यह भी पढें : लॉन्च से पहले लीक हुआ फेसलिफ्ट फोर्ड ईकोस्पोर्ट का ब्रोशर

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है