• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार

    सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार की लिस्ट में 5 कारें हैं, जिनमें मारुति वैगनआर,रेनो क्विड,मारुति स्विफ्ट,टोयोटा ग्लैंजा और मारुति एस-प्रेसो का नाम शामिल है। 

    अमित
    अमित
    Published On अगस्त 27, 2020 10:31 ist
    info icon
    published onDec 30, 2019 13:04 IST
    last updated onAug 27, 2020 10:31 IST
    209 Views
    • Write a कमेंट

    नई कार खरीदना एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। कई लोग इस दौरान गाड़ी की डिज़ाइन को प्राथमिकता देते हैं तो कुछ के लिए कार की परफॉर्मेंस ज्यादा माईने रखती है, वहीं कुछ अपनी कार में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स की चाह रखते हैं। लेकिन एक बात ऐसी है जिसके बारे में हर कोई पूछता है- "कितना देती है?", हमारा यहां सीधा सा तात्पर्य कार के माइलेज से है। 

    यहां हमने सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हमने उन टॉप-5 कारों को शामिल किया है, जिन्होंने हमारे टेस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज दिया। इनकी जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

    5. मारुति वैगन-आर 1.2 एमटी

    • टेस्टेड माइलेज (सिटी ): 15.2 किलोमीटर प्रति लीटर
    • टेस्टेड माइलेज (हाईवे ): 20.73 किलोमीटर प्रति लीटर
    • औसत माइलेज (सिटी और हाईवे ड्राइविंग): 17.97 किलोमीटर प्रति लीटर
    • एआरएआई माइलेज: 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर
    • इंजन/पावर/टॉर्क: 1.2-लीटर / 83 पीएस / 113 एनएम
    • प्राइस: 5.10 लाख से 5.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली)

    मारुति सुजुकी ने इसी साल वैगनआर हैचबैक का नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न लॉन्च किया था। इसमें पुराने 1.0-लीटर इंजन के अलावा नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी पेश किया गया। यह ज्यादा क्षमता वाला इंजन पावरफुल होने के साथ-साथ किफायती भी है।    

    4. रेनो क्विड 1.0 एएमटी

    • टेस्टेड माइलेज (सिटी): 17.07 किलोमीटर प्रति लीटर
    • टेस्टेड माइलेज (हाईवे): 21.15 किलोमीटर प्रति लीटर
    • औसत माइलेज (सिटी और हाईवे ड्राइविंग): 19.11 किलोमीटर प्रति लीटर
    • एआरएआई माइलेज: 24.04 किलोमीटर प्रति लीटर
    • इंजन/पावर/टॉर्क: 1.0-लीटर / 68 पीएस / 91 एनएम
    • प्राइस: 4.63 लाख से 4.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली)

    रेनो क्विड वर्तमान में सबसे बजट-फ्रेंडली पेट्रोल-ऑटोमैटिक कारों में से एक है। और इसके पीछे वजह इसकी कम कीमत और एएमटी गियरबॉक्स के साथ मिलने वाला शानदार माइलेज है जो इसे हमारी लिस्ट में चौथे पायदान पर ला खड़ा करता है।    

     3. मारुति स्विफ्ट एमटी

    • टेस्टेड माइलेज (सिटी): 16.1 किलोमीटर प्रति लीटर
    • टेस्टेड माइलेज (हाईवे ): 22.43 किलोमीटर प्रति लीटर
    • औसत माइलेज (सिटी और हाईवे ड्राइविंग ): 19.27 किलोमीटर प्रति लीटर
    • एआरएआई माइलेज: 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर
    • इंजन/पावर/टॉर्क: 1.2-लीटर / 83 पीएस / 113 एनएम
    • प्राइस: 5.14 लाख से 7.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली)

    वर्तमान में मारुति स्विफ्ट अपने थर्ड-जनरेशन दौर में है और भारतीय बाजार में इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अपनी स्पोर्टी डिज़ाइन, फन-टू-ड्राइव परफॉरमेंस और अच्छे माइलेज फिगर के चलते इंडो-जापानी कंपनी की ये कार हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। गौरतलब है कि स्विफ्ट का ये इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा एएमटी के साथ भी ऐसी की कमाल की परफॉरमेंस देता है। 

    2. टोयोटा ग्लैंजा हाइब्रिड

    • टेस्टेड माइलेज (सिटी ): 17.13 किलोमीटर प्रति लीटर
    • टेस्टेड माइलेज (हाईवे ): 24.25 किलोमीटर प्रति लीटर
    • औसत माइलेज (सिटी और हाईवे ड्राइविंग): 20.69 किलोमीटर प्रति लीटर
    • एआरएआई माइलेज: 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर
    • इंजन /पावर/टॉर्क: 1.2-लीटर / 90 पीएस / 113एनएम
    • प्राइस: 7.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली)

    टोयोटा ग्लैंजा, मारुति बलेनो का ही रि-बैज वर्ज़न है। इसकी फ्रंट ग्रिल को छोड़कर कार के अन्य सभी पार्ट्स बलेनो वाले ही है। लेकिन ग्लैंजा के इस हाइब्रिड सिस्टम वाले वैरिएंट की कीमत बलेनो से कम है। साथ ही इस पर ज्यादा वारंटी भी उपलब्ध है। 

    1. मारुति एस-प्रेसो एएमटी

    • टेस्टेड माइलेज (सिटी): 19.96 किलोमीटर प्रति लीटर
    • टेस्टेड माइलेज (हाईवे): 21.73 किलोमीटर प्रति लीटर
    • औसत माइलेज (सिटी और हाईवे ड्राइविंग): 20.85 किलोमीटर प्रति लीटर
    • एआरएआई माइलेज: 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर
    • इंजन/पावर/टॉर्क: 1.0-लीटर / 68 पीएस/ 90 एनएम
    • प्राइस: 4.68 लाख से 4.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली)

    एस-प्रेसो, मारुति सुजुकी की इंडिया में लेटेस्ट कार है। सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की इस सूची में यह दूसरी एएमटी कार भी है। इसके टेस्टेड माइलेज आंकड़ों पर आप गौर करने पर पाएंगे कि ये हाईवे पर सूची की अन्य कारों से ज्यादा एवरेज नहीं दे रही है। लेकिन सिटी में ये अन्य सभी कारों से ज्यादा किफयती साबित हुई।   

    तो ये थी सबसे ज्यादा माइलज देने वाली टॉप-5 पेट्रोल कार, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार का माइलेज ड्राइविंग स्टाइल और रोड व गाड़ी की कंडीशन पर भी निर्भर करता है, ऐसे में आपकी गाड़ी का माइलेज हमसे अलग भी हो सकता है। यदि आपके पास भी यहां बताई गई कारों में से कोई कार हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभवों को जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    A
    anu jain
    Jan 1, 2020, 4:04:18 PM

    Vento Tsi 15 city 22 highway

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      joban lehal joban
      Dec 29, 2019, 2:37:36 AM

      Pb 18 p 1000

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है