English | हिंदी
एयरबैग में खामी के चलते जीप ने वापस बुलाई कंपास एसयूवी
5 सितंबर से 19 नवंबर के बीच बनी जीप कंपास के फ्रंट पैसेंजर एयरबैग में खराबी मिली है
33 Views
- Write a कमेंट

एयरबैग में खामी के चलते जीप ने कंपास एसयूवी की दुनियाभर से करीब 7000 यूनिट को वापस बुलाया है, इन में से 1200 कारें भारत में रिकॉल हुई हैं। कंपनी के अनुसार । कंपनी का कहना है कि आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसे फ्री में सही करवा सकते हैं।

जीप के एक डीलर से मिली जानकारी के अनुसार एयरबैग को एसेंबल करते समय कुछ कमी रह गई थी जिसकी वजह से हादसे की स्थिति में एयरबैग को खुलने में समय लग सकता है। यही वजह है कि जीप ने दुनियाभर से कंपास एसयूवी को वापस बुलाना शुरू कर दिया है।
कंपनी ने सलाह दी है कि जिन लोगों के पास 5 सितंबर से 19 नवंबर के बीच बनी कंपास एसयूवी है, वे एयरबैग को सही करवाने तक ड्राइवर के पास वाली सीट पर ना बैठें।
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














