फास्ट एंड फ्यूरियस-8 में बर्फ पर दौड़ती नज़र आएंगी ये दमदार कारें
मशहूर हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की आठवीं कड़ी अगले साल रिलीज़ होगी। यह फिल्म दमदार एक्शन के अलावा ऑटो फैंस के लिए भी खास मायने रखती है। यहां हम लाए हैं फिल्म के प्रमुख किरदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों की जानकारी...
- Write a कमेंट
मशहूर हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की आठवीं कड़ी अगले साल रिलीज़ होगी। यह फिल्म दमदार एक्शन के अलावा ऑटो फैंस के लिए भी खास मायने रखती है। इसकी वजह है फिल्म में इस्तेमाल होने वाली कारों की परफॉर्मेंस, ट्यूनिंग और मॉडिफिकेशन। फास्ट एंड फ्यूरियस-8 में भी ऐसा ही कुछ नज़र आने वाला है। इस बार फास्ट एंड फ्यूरियस टीम बर्फीले आइसलैंड में दमदार कारों और दूसरी गाड़ियों में फर्राटे भरते हुए आपको रोमांचिक करेगी। यहां हम लाए हैं इस फिल्म के प्रमुख किरदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों की जानकारी...

डॉज़ आइस चार्जर
हमेशा की तरह डॉमनिक टॉरेटो यानी विन डीज़ल अपनी दमदार 1970 मॉडल की कार डॉज़ चार्जर के साथ ही नज़र आएंगे। हालांकि इस बार डॉमनिक की कार थोड़ी बदली हुई नज़र आएगी। यह पहले से ज्यादा ऊंची, चौड़े व्हील आर्च और चौड़े टायरों वाली होगी। बॉडी पर होंगे गोलियों से बने छेद, जो बर्फीली परिस्थितियों में इसे चलने में मदद करेंगे।

रैली फाइटर
लैटी यानी मिशेल रॉड्रिगेज़ भी दमदार कारों को पसंद करती है। पिछली बार लैटी 2011 मॉडल की डॉज़ चैलेंज़र आर/टी दौड़ाती हुईं नज़र आई थी। इस बार लैटी, लोकल मोटर्स की रैली फाइटर कार को दौड़ाती हुई नज़र आएगी। रैली फाइटर में कूपे स्टाइल की बॉडी को ऊंचे चेसिस पर मजबूत और बड़े सस्पेंशन के साथ फिट किया गया है। इसमें आगे की तरफ बुश बार और छत पर एलईडी लाइटें दी गई हैं।

ऑरेंज लैम्बॉर्गिनी
रोमन यानी टायरीज़ गिब्सन की हर बार कोशिश होती है कि वे कुछ अलग हटकर दिखें लिहाजा इस बार रोमन के पास नज़र आएगी ऑरेंज कलर की लैम्बॉर्गिनी। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर में इस कार का अलग नज़र लाजिमी है।

रिपसॉ टैंक
पूरी टीम की बैकबोन माने जाने वाले तेज़ यानी क्रिस्टोफर ब्रायन के पास नज़र आएगा आर्मी ग्रीन कलर का रिपसॉ टैंक। उनके काम के मुताबिक यह सही भी है।

आइस रैम
हॉब यानी मिस्टर द रॉक, आइसलैंड में आइस रैम दौड़ाते नज़र आएंगे। यह भी टैंक की तरह का ही व्हीकल है, जो द रॉक की कद-काठी और उनके रोल से पूरी तरह मैच करता है।
तो ये हैं वो कारें और टैंक जो इस बार फास्ट एंड फ्यूरियस-8 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के जरिये हमें रोमांचक अहसास देने वाली है। फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होनी है।














