• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ग्रुप ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस मोबिलिटी सॉल्यूशंस से उठाया पर्दा, जानिए इसके बारे में

    कंपनी का ये इनोवेशन ऑटोमेकर्स के ऑटोमोटिव,डीलरशिप्स और कंज्यूमर्स के ऑटोमोटिव इकोसिस्टम में एक नया आयम स्थापित करेगा।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 19, 2025 18:54 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 18:54 IST
    last updated onJan 19, 2025 18:54 IST
    970 Views
    • Write a कमेंट

    CarDekho stall at auto expo 2025

    भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ऑटो टेक और फिनटेक सॉल्यूशन प्रोवाइडर कारदेखो ग्रूप ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ट्रांसफॉर्मेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन से पर्दा उठाया है।  

    इन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस को ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने और कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए एडवांस्ड एनालिटिक्स, इमर्सिव एआर/वीआर टेक्नोलॉजी और कई तरह की भाषाओं में एआई वॉयस असिस्टेंट का उपयोग करके विभिन्न उद्योगों में मुख्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    CarDekho stall at auto expo 2025

    कारमेकर्स के लिए कारदेखो का एआई टूल मार्केट के अंदर की गहराई,इमर्सिव ब्रांड बिल्डिंग एक्सपीरियंस,कॉस्ट इफेक्टिव मार्केटिंग और गो टू मार्केट स्ट्रेटिजी मुहैया कराएगा। डीलरशिप की बात करें तो इससे कारमेकर्स को लीड कन्वर्जन में बढ़ोतरी,24 घंटे एआई सपोर्ट और बेहतर इंवेट्री मैनेजमेंट मिलेगा जिससे उनका कामकाज स्मूद रहेगा और कस्टमर्स का विश्वास बढ़ेगा। दूसरी तरफ कस्टमर्स का कार खरीदने तक का सफर इससे आसान बन जाएगा जहां उन्हें पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशंस,वर्चुअल शोरूम,भरोसेमंद असिस्टेंस,ट्रांसपेरेंट ट्रांजेक्शन और कई तरह के चैनल का एसेस मिलेगा। 

    Mayank Jain (CEO of New Auto CarDekho Group) and Amit Jain (CEO and Co-founder of CarDekho)

    कारदेखो ग्रुप के न्यू ऑटो सेगमेंट के सीईओ मयंक जैन ने कहा कि "जैसे-जैसे इंडस्ट्री 2025 और उससे आगे के लिए तैयार हो रही है, अपने ग्राहकों के करीब आने के लिए नई तकनीकों को अपनाना ब्रांडों के लिए प्रासंगिक बने रहने के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। एआई आगे चलकर इंडस्ट्री में सभी सिस्टम और प्रोसेस की आधारशिला होगी जो कि विशेष रूप से कस्टमर एक्सपीरियंस में अपना अहम योगदान निभाएगा। कारदेखो में, हम एआई में अग्रणी प्रगति और एआई-पावर्ड प्रोडक्ट्स के हमारे बड़ी रेंज के माध्यम से मोबिलिटी लैडस्केप को नया आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये इनोवेशंस ब्रांड्स और यूजर्स को अधिक सार्थक संबंध बनाने में सक्षम बनाते हैं।"

    CarDekho stall at auto expo 2025

    कारदेखो एग्जिबिशन में आने वाले विजिटर्स एक आकर्षक एआई एक्सपीरियंस जोन का आनंद ले सकते हैं जिसमें लाइव डेमोनस्ट्रेशन, एक एआर/वीआर स्टूडियो और इन टेक्नोलॉजी रियल लाइफ एप्लिेशन को डिस्प्ले करने वाली एक्टिविटीज शामिल हैं। स्टेकहोल्डर्स भी कारदेखोकी स्मार्ट और टेक्नोलॉजी पर बेस्ड मोबिलिटी इकोसिस्टम का अनुभव कर सकते हैं। उपर बताई गई हमारी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को देखने के लिए आप हॉल नंबर 11 पर विजिट कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है