• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ग्रुप ने शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रेव का किया अधिग्रहण

    कारदेखो, बाइकदेखो, गाड़ी.कॉम, जिगव्हील्स, पावरड्रिफ्ट, इंश्योरेंसदेखो और रूपी जैसे प्लेटफॉर्म्स को खड़ा करने वाला ये ग्रुप अब अपने हाउस ऑफ ब्रांड्स के अंतर्गत रेव की शेयर्ड मोबिलिटी की सर्विसेज भी मुहैया कराएगा।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 04, 2023 12:19 ist
    info icon
    published onDec 04, 2023 12:19 IST
    last updated onDec 04, 2023 12:19 IST
    156 Views
    • Write a कमेंट

    Revv CarDekho

    भारत की सबसे तेज बढ़ती और काफी पॉपुलर ऑटो टेक सॉल्यूशन कंपनी कारदेखो ग्रुप ने शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रेव को अपने समूह में मिलाकर ऑटोमोटिव एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का फैसला किया है। 

    इस पा​र्टनरशिप से कारदेखो ग्रुप इस इकोसिस्टम में अपनी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की सूझबूझ का परिचय देगा। इस ​अधिग्रहण के अंतर्गत रेव में ज्यादातर हिस्सेदारी का कारदेखो के पास रहेगी। 

    बता दें कि शेयर्ड मोबिलिटी इंडस्ट्री में रेव एक बेहतर तरीके से स्थापित कंपनी है जिसके फ्लीट में अलग अलग तरह के काफी व्हीकल्स हैं। इस कंपनी की फ्लैक्सिबिलिटी, अफोर्डेबिलिटी और पूरे भारत में एक बड़े नेटवर्क की मौजूदगी से भारत के मोबिलिटी इंडस्ट्री को एक अहम हिस्सा बनाने के कारदेखो के मिशन को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे पारदर्शिता और और ओवरऑल कस्टमर एक्सपीरियंस तो बढ़ेगा ही, साथ ही एक तनाव मुक्त और अफोर्डेबल सेल्फ ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। 

    Revv CarDekho

    कारदेखो ग्रुप के को फाउंंडर और सीईओ अमित जैन ने कहा कि  "मोबिलिटी सॉल्यूशंस में एक दमदार इकोसिस्टम तैयार करने के लिए हमारा फोकस रहेगा कि भारत में लोगों को एक अच्छा कस्टमर एक्सपीरियंस मिले जो नई जनरेशन की मोबिलिटी की जरूरतों को पूरा कर सके। ऐसे में टेक्नोलॉजी को इसमें शामिल करते हुए हम ना सिर्फ हमारी सर्विसेज को बढ़ा रहे हैं बल्कि एक बेहतर अनुभव भी देने का प्रयास करने जा रहे हैं। रेव को हमारे ग्रुप में शामिल करते हुए हम शेयर्ड मोबिलिटी सर्विसेज के तहत जनरेशन जेड कस्टमर्स की नई जरूरतों को पूरा करेंगे।’’

    रेव के कारदेखो ग्रुप से स्मूद कस्टमर एक्सपीरियंस देने के लिए पूरे ऑटोमो​बाइल इकोसिस्टम को तैयार करने में टेक्नोलॉजी का एक अहम हिस्सा रहने वाला है।

    “इस बारे में रेव के फाउंडर का कहना है कि कारदेखो ग्रुप के साथ जुड़ने से हम काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। इस अलायंस के तहत पूरे देश में कस्टमर एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर करने की दिशा में संभावनाओं की तलाश की जाएगी। हमारी शेयर्ड मोबिलिटी में पकड़ और कारदेखो की टेक्नोलॉजी में पकड़ के साथ उनकी इंडियन ऑटोमो​बाइल कस्टमर के प्रति समझ के दम पर हम फ्लैक्सिबल, अफोर्डेबल और टेक्नोलॉजी से लैस मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने की दिशा में एक नया आयाम स्थापित करेंगे।”

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है