• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत के कार बाजार में पिछले सप्ताह क्या रहा खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर किन्हीं कारणों के चलते आप पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 19, 2020 09:36 ist
    info icon
    published onOct 19, 2020 09:36 IST
    last updated onOct 19, 2020 09:36 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार एसेसरीज प्राइस: नई महिंद्रा थार 2020 (New Mahindra Thar 2020) को भारत में 2 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने थार की एससेरीज और उनकी प्राइस लिस्ट जारी की है, जिससे ग्राहक इस कार को और भी ज्यादा स्टाइलिश व खास बना सकते हैं। इस एसेसरीज में विंच, रूफटॉप टेंट, एग्जॉस्ट जेक और आरवी एयर कंप्रेसर समेत कई फीचर्स शामिल हैं।

    स्पेशल एडिशन

    किया सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किया सेल्टोस काफी स्टाइलिश और अच्छी दिखने वाली कार है। अब कंपनी ने भारत में इसके एक साल पूरे होने और अपकमिंग फेस्टिव सीजन को देखते हुए इसका स्पेशल एडिशन वेरिएंट लॉन्च किया है। यहां देखिए किया सेल्टोस स्पेशल एडिशन की प्राइस और खासियतों के बारें में

    Honda Amaze Gets A New Special Edition For Diwali

    होंडा अमेज दिवाली एडिशन: होंडा ने अपकमिंग फेस्टिव सीजन पर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए सब-4 मीटर सेडान अमेज का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। यह इसके बेस वेरिएंट एस पर बेस्ड है, इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। यहां देखिए होंडा अमेज स्पेशल एडिशन के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे।

    फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो स्पेशल एडिशन: अपकमिंग फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए फोक्सवैगन ने पोलो और वेंटो के पहले से ज्यादा अफोर्डेबल ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किए गए है। इसी के साथ कंपनी ने इनका रेड एंड व्हाइट नाम से स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है। यहां देखिए क्या खासियतें समाई हैं स्पेशल एडिशन मॉडल में

    लग्जरी लॉन्च

    लैंड रोवर डिफेंडर: नई जनरेशन की लैंड रोवर डिफेंडर भारत में लॉन्च हो गई है। इसे एक इंजन और दो बॉडी टाइप में पेश किया गया है। यहां देखिए लैंड रोवर डिफेंडर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च

    ऑडी क्यू2: ऑडी ने भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल कार क्यू2 को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में अब ऑडी की सबसे सस्ती कार है। यहां देखिए ऑडी क्यू2 की प्राइस और फीचर्स के बारे में।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है