• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई बीएमडब्ल्यू एक्स4

    यह बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी से 44 मिलीमीटर लम्बी और 27 मिलीमीटर चौड़ी होगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 17, 2018 12:02 ist
    info icon
    published onDec 13, 2018 17:14 IST
    last updated onDec 17, 2018 12:02 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X4

    बीएमडब्ल्यू जल्द ही देश में अपनी सेकंड जनरेशन एक्स4 कूप-एसयूवी को उतारेगा। इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इसे रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया। कंपनी ने एक्स4 के फर्स्ट-जनरेशन मॉडल को 2014 में ग्लोबल मार्केट में उतारा था। गौरतलब है कि, फर्स्ट-जन एक्स4 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। 

    एक्स4 को एक्स3 एसयूवी का कूपे वर्ज़न माना जा सकता है। इसे बीएमडब्ल्यू के क्लस्टर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। । कार का व्हीलबेस एक्स3 के समान (2864 मिलीमीटर) ही होगा, हालांकि कार की ऊंचाई एक्स3 से 55 मिलीमीटर कम होगी।  

    BMW X4

    बी-पिलर तक बीएमडब्ल्यू एक्स4 की डिज़ाइन भी एक्स3 एसयूवी के समान ही है। हालांकि इसमें फ्लोटिंग रूफ लाइन मिलती है, जो कार के टेल तक जाती है। 

    BMW X4

    उम्मीद की जा रही है कि एक्स4 में भी एक्स3 की तरह दोनों पेट्रोल और डीज़ल इंजन विकल्प मिलेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। बीएमडब्ल्यू एक्स3 में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन विकल्प मिलता है। एक्स3 का पेट्रोल इंजन 252 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका डीज़ल इंजन 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस आते है।

    BMW X4

    बात की जाए कार के दाम की तो, बीएमडब्ल्यू एक्स4 की कीमत एक्स3 और एक्स5 एसयूवी के बीच रहेगी। अनुमानित रूप से इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कूपे से होगा। 

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी एमजी बैजिंग वाली बाउजुन 53

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    BMW X4 DELTED पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है