• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप ने दिखाई नई रैंग्लर की झलक

    29 नवंबर को लॉस एंजिलिस ऑटो शो-2017 के दौरान रैंग्लर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 01, 2017 18:16 ist
    info icon
    published onNov 01, 2017 18:16 IST
    last updated onNov 01, 2017 18:16 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Jeep Wrangler Unlimited

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने चौथी जनरेशन की रैंग्लर एसयूवी की तस्वीरें जारी की हैं। इसे 29 नवंबर को होने वाले लॉस एंजिलिस ऑटो शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन भी इसी महीने के अंत तक शुरू होगा, इसे कंपनी के अमेरिका स्थित ओहियो प्लांट में तैयार किया जाएगा।

    Jeep Wrangler Unlimited

    जीप ने तीन तस्वीरें जारी की हैं, इन में से दो तस्वीरें रैंग्लर रूबिकॉन की है। तस्वीरों पर गौर करें तो नई रैंग्लर का डिजायन पुराने मॉडल से ज्यादा आकर्षक और मॉर्डन नज़र आता है। इस में 7-स्लेट ग्रिल, गोल हैडलैंप्स और चौकोर टेललैंप्स दिए गए हैं।

    2018 Jeep Wrangler Rubicon

    साइड वाले हिस्से में ध्यान में दें तो यहां व्हील आर्च को थोड़ा पतला रखा गया है, जो इस में दमदार एसयूवी का अहसास लाते हैं। डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों को भी पतला रखा गया है। छत पर ध्यान दें तो यहां भी कंपनी ने काफी अच्छा काम है। विंडस्क्रीन को काफी व्यवस्थित रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टेललैंप्स को एक्स आकार में रखा जा सकता है, इस में एलईडी ग्राफिक्स भी दिए जा सकते हैं।

    2018 Jeep Wrangler Unlimited

    जीप ने केबिन से जुड़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है, चर्चाएं हैं कि बाहरी डिजायन की तरह इसका केबिन भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने का एफसीए का नया यूकनेक्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, इसकी पुष्टि कुछ समय गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये हुई थी।

    2018 Jeep Wrangler Rubicon

    भारतीय बाजार कार बाजार की बात करें तो यहां जीप की मौजूदा रैंग्लर को इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है, ऐसे में हमारा मानना है कि कंपनी नई रैंग्लर को भी यहां इंपोर्ट करके बेचेगी। भारत में नई रैंग्लर को 2018 के मध्य में उतारा जा सकता है। अगर कंपनी कंपनी इसकी कीमत को कम रखने पर विचार करती है तो इसे एफसीए के रंजनगांव स्थित प्लांट में एसेंबल किया जा सकता है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ नई जीप रैंग्लर का केबिन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप रैंगलर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है