• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिंद्रा एक्सयूवी500, इंटीरियर की जानकारी आई सामने

    नई महिन्द्रा एक्सयूवी500 को 2020 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकता है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टाटा ग्रेविटास और एमजी हेक्टर से होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 03, 2020 11:51 ist
    info icon
    published onJan 03, 2020 11:25 IST
    last updated onJan 03, 2020 11:51 IST
    468 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा (Mahindra) इन दिनों सेकंड जनरेशन एक्सयूवी500 (Second Generation XUV500) पर काम कर रही है। कुछ समय पहले इस एसयूवी का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वर्जन टेस्टिंग के दौरान नज़र आया था। अब एक बार फिर इसे टेस्ट करते हुए देखा गया है। इस बार कार के इंटीरियर की जानकारी हाथ लगी है।   

     

    कैमरे में कैद हुई नई महिन्द्रा एक्सयूवी500 की इमेज (Mahindra XUV500 Images) पर ध्यान दें तो इसकी फ्रंट सीटों की मोटाई को बढ़ाया गया है जिससे पैसेंजर को अच्छा सपोर्ट मिल सके। सामने आई तस्वीरों में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नज़र आ रहा है, इसे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के पास पोजिशन किया गया है। अनुमान है कि 2020 एक्सयूवी500 में दो एनालॉग क्लस्टर दिए जा सकते हैं। एनालॉग क्लस्टर के बीच में एमआईडी को पोज़िशन किया जा सकता है। इस 7-सीटों वाली कार में एसी वेंट्स को इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे की ओर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: अब नई महिंद्रा थार के इंटीरियर की तस्वीरें हुईं लीक, मिलेंगे कुछ ऐसे फीचर्स

     

    न्यू एक्सयूवी500 (New XUV500) को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें सेकंड व थर्ड रो की सीटों पर ज्यादा स्पेस मिल सकता है। उम्मीद है कि महिंद्रा अपनी इस कार में तीसरी रो पर एसी वेंट्स के साथ ब्लोअर स्पीड कंट्रोल भी दे सकती है। लीक हुई तस्वीरों के अनुसार कंपनी इसकी थर्ड रो में चार्जिंग पोर्ट के साथ-साथ छोटे कबी होल भी दे सकती है, जिसमें आप जरूरत का सामान रख सकेंगे। 2020 महिन्द्रा एक्सयूवी500 की फीचर लिस्ट में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, फ्लश फिटिंग डोर हेंडल्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स,  पावर टेलगेट और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिन्द्रा बोलेरो बीएस6

    यह अपकमिंग कार नए बीएस6 मानकों वाले 2.0 लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ पेश की जा सकती है। इंजन के साथ इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसमें पहले की तरह ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    Mahindra XUV500 

    महिंद्रा की यह एसयूवी 2020 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च की जा सकती है। कंपनी ने फ़िलहाल इसकी प्राइस को लेकर खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। वर्तमान में महिन्द्रा एक्सयूवी500 की प्राइस (Mahindra XUV500 Price) 12.22 लाख रुपये से 18.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) है।  इसका मुकाबला टाटा ग्रेविटास और  एमजी हेक्टर (7-सीटर) से होगा। जल्द ही इस कार के कंपेरिजन में फोर्ड भी एक नई एसयूवी लाएगी। फोर्ड की नई एसयूवी भी न्यू एक्सयूवी500 वाले प्लेटफार्म पर बनेगी।

    यह भी पढ़ें: नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के टेस्टिंग मॉडल में लगी आग, देखिए वीडियो

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है