• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा की लॉन्चिंग फिर आगे बढ़ी, अब सितंबर 2025 तक आएगी ये नई इलेक्ट्रिक कार

    वर्तमान में मारुति ई विटारा को कई डीलरशिप पर शोकेस किया जा रहा है और कुछ डीलरशिप ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 29, 2025 18:07 ist
    info icon
    published onApr 29, 2025 18:07 IST
    last updated onApr 29, 2025 18:07 IST
    168 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ई विटारा के भारतीय वर्जन को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था और पहले इसके मार्च 2025 तक लॉन्च होने की संभावनाएं थी। हालांकि कई बार लॉन्चिंग में देरी होने के बाद अब कंपनी ने पुष्टि की है कि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार सितंबर 2025 तक आएगी।

    मारुति ई विटारा कई डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है और कुछ आउटलेट पर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अगर आप ई विटारा में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां देखिए इससे जुड़ी हर वो बात जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

    मारुति ई विटारा: ओवरव्यू

    मारुति ई विटारा को काफी मॉडर्न डिजाइन दिया गया है, इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, वाय-शेप एलईडी डीआरएल, एयरोडायनामिक डिजाइन 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और वाय शेप रेपअराउंड एलईडी टेल लाइट दी गई है जो एक ग्लोसी ब्लैक स्ट्रिप से आपस में कनेक्टेड है।

    ई विटारा के केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और टेन कलर थीम के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है। डैशबोर्ड पर फ्लोटिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सीट पर सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो ओवरऑल केबिन थीम से मैच करती है।

    ऊपर बताए फीचर के अलावा इलेक्ट्रिक विटारा में एक फिक्स्ड ग्लास रूफ, एक इनफिनिटी साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और पीएम2.5 केबिन एयर फिल्टर जैसे फीचर मिलेंगे।

    सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। यह पहली मारुति कार होगी जिसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जाएगा, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: एमजी विंडसर ईवी बड़े 50केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ मई में हो सकती है लॉन्च, जानिए और क्या कुछ खास मिलेगा

    मारुति ई विटारा: बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन

    मारुति ई विटारा दो बैटरी ऑप्शन में मिलेगी, दोनों में आगे वाले एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर फिट की जाएगी। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    49 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    144 पीएस

    174 पीएस

    टॉर्क

    192.5 एनएम

    192.5 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    घोषणा होनी बाकी

    500 किलोमीटर से ज्यादा

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मारुति ई विटारा ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

    मारुति ई विटारा: संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    virinder singh barrer
    Jul 18, 2025, 7:35:50 PM

    Will Suzki e Vitara shall offer battery on rental like MG Windsor??

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है