• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिनी कूपर इलेक्ट्रिक का टीजर हुआ जारी, जल्द भारत में होगी लॉन्च

    भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों के प्रति ग्राहकों का रूझान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जल्द ही मिनी इंडिया भी यहां अपनी इलेक्ट्रिक कार उतारने वाली है। मिनी यहां कूपर थ्री-डोर स्पोर्ट्स हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन लाएगी जिसे कुछ देशों में मिनी एसई नाम से जाना जाता है।

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 23, 2021 12:25 ist
    info icon
    published onOct 23, 2021 12:25 IST
    last updated onOct 23, 2021 12:25 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों के प्रति ग्राहकों का रूझान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जल्द ही मिनी इंडिया भी यहां अपनी इलेक्ट्रिक कार उतारने वाली है। मिनी यहां कूपर थ्री-डोर स्पोर्ट्स हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन लाएगी जिसे कुछ देशों में मिनी एसई नाम से जाना जाता है।

    मिनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का टीजर भी जारी कर दिया है। इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई का डिजाइन इसके रेगुलर कंबशन-इंजन मॉडल जैसा है। यह अभी भी अपने आईकोनिक एक्सटीरियर को बरकरार रखे हुए हैं हालांकि इसमें येलो हाईलाइट्स और एरो-ओप्टिमाइज्ड व्हील्स दिए गए हैं। दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसमें भी फ्रंट ग्रिल की जगह स्मूथ पेनल फिट किया गया है। इसकी रियर प्रोफाइल भी रेगुलर मिनी कूपर जैसी है जहां ब्रिटिश यूनियन जैक डिजाइन वाले टेललैंप्स दिए गए हैं।

    इसके केबिन में भी आपको सेंट्रल कंसोल पर रेगुलर मॉडल की झलक दिखाई देगी। इसमें पतली 5.5 इंच की डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। इसमें प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और कंसोल पर कई फिजिकल कंट्रोल्स/टोगल दिए गए है जिनमें से कुछ ईवी स्पेसिफिक रिजनरेटिव ब्रेकिंग और ड्राइविंग मोड के लिए हैं।

    मिनी कूपर एसई में 32.6केडब्ल्यूएच कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है जो नेक्सन इलेक्ट्रिक की 30.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से बड़ी है। इसमें लगी मोटर 184 पीएस की पावर और 270 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। मिनी के अनुसार इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 233 किलोमीटर है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 3.9 सेकंड लगते हैं।

    इलेक्ट्रिक मिनी को 11किलोवॉट के चार्जर से 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में 2.5 घंटा लगेंगे और 100 प्रतिशत चार्ज होने में यह 3 घंटा लेगी। 50 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर से 0 से 80 फीसदी चार्ज यह 35 मिनट में हो सकती है। कंपनी द्वारा ग्राहकों के घर या ऑफिस में इंस्टॉल किए जाने वाले मिनी वॉलबॉक्स चार्जर से चार्ज होने में इसे 3 घंटा से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

    भारत में मिनी कूपर इलेक्ट्रिक को 2021 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। देश में यह अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसकी प्राइस 50 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

    was this article helpful ?

    मिनी कूपर एसई 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है