• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 आगे बाईं ओर image
    • मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 बाहर की फोटो
    1/2
    बंद कर दिया गया on mar, 2023

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023

    4.639 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 62 लाख - 68 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी मर्सिडीज जीएलसी कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अगस्त 2023
    मर्सिडीज जीएलसी
    77 लाख*
    View More Details

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1950 सीसी - 1991 सीसी
    पावर194 - 197 बीएचपी
    टॉर्क320 एनएम - 400 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    टॉप स्पीड217 किलोमीटर प्रति घंटे
    ड्राइव टाइपएडब्ल्यूडी

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    जीएलसी 2019-2023 2001991 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.74 किमी/लीटर62 लाख* 
    जीएलसी 2019-2023 220डी 4मैटिक1950 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल68 लाख* 

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 रिव्यू

    ओवरव्यू

    मर्सिडीज-बेंज जीएलसी हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा कार रही है। अब यह ना केवल पहले से ज्यादा स्मार्ट और आकर्षक हुई है, बल्कि पहले से ज्यादा पावरफुल भी हो गई है। हालांकि इन सब अपडेट के चलते 2019 जीएलसी कार की कीमत थोड़ी बढ़ गई है। तो पहले से कितनी बदली नई जीएलसी, ये जानेंगे यहांः-

    एक्सटीरियर

    Exterior

    2019 मर्सिडीज-बेंज जीएलसी को कई कॉस्मैटिक अपडेट देकर पेश किया गया है, जिससे यह लग्जरी कार पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश हो गई है। शुरूआत करते हैं इसकी फ्रंट प्रोफाइल से... इसकी ग्रिल का डिजाइन पहले जैसा ही है, हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ नए असेंट देकर इसे नया लुक देने की कोशिश है। ग्रिल के दोनों ओर नए फुल एलईडी ट्रीटमेंट वाले हेडलैंप दिए गए हैं। हेडलैंप के चारों ओर एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें दी गई हैं।

    Exterior

    साइड प्रोफाइल में ध्यान दें तो यहां 19 इंच के नए ड्यूल-टोन मल्टी-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके व्हील पहले से बड़े होने के साथ-साथ ज्यादा स्टाइलिश भी हें, जो पहली ही नजर में ध्यान खींचने में कामयाब होते हैं। इसकी रूफलाइन किसी वैगन एसयूवी जैसी है, वहीं प्रीमियम फील देने के लिए इसकी विंडो लाइन के चारों ओर एल्यूमिनियम स्ट्रिप का इस्तेमाल किया गया है।

    Exterior

    कार की रियर प्रोफाइल पहले से ही काफी मॉडर्न थी, ऐसे में कंपनी ने यहां ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। यहां केवल टेललैंप को बदलाव गया है। इसमें एलईडी एलीमेंट वाले स्क्वायर टेललैंप दिए गए हैं, जिनका डिजाइन काफी हद तक नई जीएलएस जैसा है।

    इंटीरियर

    Interior

    केबिन में घुसते ही सबसे पहले आपकी नजर इसके डैशबोर्ड पर जाएगी। लग्जरी कार होने के बावजूद इसके डैशबोर्ड को पहले की तरह सिंपल लेआउट दिया गया है। इसका सेंटर कंसोल आपको काफी पसंद आएगा। पहले इस पर पियानो-ब्लैक फिनिश मिलती थी, जिसे अब कंपनी ने वुड ट्रीटमेंट के साथ पेश किया है। केबिन में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में हुआ है। पहले इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई थी जिसकी जगह अब आपको इसमें 10.25 इंच की फ्लोटिंग स्क्रीन मिलेगी। यह कंपनी का एडवांस एमयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसका टचपैड पहले से काफी बेहतर है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम को डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर पोजिशन किया गया है। 

    Interior

    अच्छी बात ये है कि यह सिस्टम वॉइस कमांड भी सपोर्ट करता है। आप इससे वॉइस कमांड के जरिए क्लाइमेट कंट्रोल, टेम्परेचर, वोल्यूम, नेविगेशन, एम्बिएंट लाइटिंग और केबिन लाइटिंग को कंट्रोल करने के साथ-साथ कार से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बेहतर वॉइस कमांड के लिए इसकी रूफ पर दो माइक्रोफोन फिट किए गए हैं। वॉइस कमांड के जरिए आप इस सिस्टम से मौसम, नजदीकी होटल, कॉफी शॉप, हॉस्पिटल और पुलिस स्टेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

    Interior

    इसके कंसोल में ई-सिम टेक्नोलॉजी दी गई है जो आपातकाल स्थिति में इमरजेंसी कॉल और लोकेशन शेयर करने का काम करता है। इसमें आप स्मार्टफोन एप के जरिए कार को लॉक-अनलॉक करने के साथ-साथ एसी को भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे केबिन में अपने मुताबिक कुलिंग और हीटिंग एडजस्ट कर सकते हैं। 

    Interior

    इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुली डिजिटल नहीं है। इसके दोनों साइड में एनालॉग मीटर दिए गए हैं और बीच में 5.5 इंच की एमआईडी डिस्प्ले लगी है। इसमें रडार-बेस्ड सेफ्टी फीचर का अभाव है जो आपको वोल्वो एक्ससी60 में भी मिल जाएगा।

    Interior

    इन सब के अलावा मर्सिडीज जीएलसी के केबिन में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस चार्जर, 5 यूएसबी टायप सी पोर्ट, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर डोर में सनब्लाइंड और सनरूफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    बूट स्पेस

    अगर आप इस कार को लंबी ड्राइव पर लेकर जाते हैं तो इसमें आपको लगेज को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। इसका बूट स्पेस 550 लीटर है, जिसमें आप पूरी फैमिली का सामान रख सकते हैं। अगर आपको इससे भी ज्यादा सामान रखना है तो आप पीछे वाली सीटों को फोल्ड करके बूट स्पेस को 1600 लीटर तक बढ़ा सकते हैं। इसमें पावर टेलगेट दिया गया है, जिससे आपको इसका बूट लिड खोलने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। स्पेयर व्हील को बूट के नीचे की तरफ फिट किया गया है। वहीं पैसेंजर कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए यहां 12 वॉट सॉकेट भी दिया गया है।

    परफॉरमेंस

    Performance

    मर्सिडीज की यह लग्जरी कार बीएस6 नॉर्म्स वाले पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। मर्सिडीज जीएलसी200 में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 197 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। जीएलसी 200डी में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसकी पावर 194 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है।

    Performance

    नई जीएलसी में इंजन को रिफाइन करके पेश किया गया है। सिटी और हाईवे क्रूजिंग के हिसाब यह ज्यादा अच्छा नहीं तो ज्यादा खराब भी नहीं है। कुल मिलाकर इसे ठीक-ठाक कहा जा सकता है। यही इंजन मर्सिडीज की ई-क्लास में भी दिए गए है, ई-क्लास इससे काफी तेज है। मर्सिडीज जीएलसी में इंजन के साथ 9-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इस कार को 7.9 सेकंड का समय लगता है। राइडिंग के लिए इसमें चार ड्राइविंग मोड इंडिविजुअल, स्पोर्ट, कंफर्ट और ईको दिए गए हैं। कुल मिलाकर नई जीएलसी को चलाना पहले से काफी आसान है। वहीं नए डीजल के चलते इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से काफी बेहतर हुआ है। 

    राइडिंग और हैंडलिंग

    Performance

    मर्सिडीज जीएलसी में राइडिंग के वक्त पैसेंजर कंफर्ट का काफी ध्यान रखा गया है। पहले की तरह इसमें 19 इंच के बड़े व्हील दिए गए है, जिससे स्पीड ब्रेकर और टूटी-फूटी सड़कों पर से यह आसानी से गुजर जाती है। अगर आप उबड़-खाबड़ सड़क से कहीं जा रहे हैं तो इसके सस्पेंशन इतने अच्छे हैं कि आपको झटके नहीं लगने देंगे। जब कार का पहिया किसी गड्ढे से गुजरता है तो इसका सस्पेंशन वापस अपनी पोजिशन में आने में थोड़ा समय लेता है। हालांकि इस दौरान केबिन में बैठे पैसेंजर को किसी तरह के झटके नहीं लगेंगे। 

    Performance

    जैसे-जैसे कार की स्पीड बढ़ती है, इसका स्टीयरिंग व्हील हैवी होता जाता है। हालांकि इससे कार की राइडिंग और हैंडलिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इसके सस्पेंशन को कंफर्टेबल राइडिंग के हिसाब से तैयार किया गया है। अगर आपको एक्स्ट्रा ग्रिप चाहिए तो आप इसे फोर-व्हील-ड्राइव पर भी चला सकते हैं।

    निष्कर्ष 

    लग्जरी कार के साथ जो लोग शान और शौकत को तव्वजों देते हैं, उनके लिए मर्सिडीज-बेंज जीएलसी काफी बेहतर रहेगी। नया अपडेट मिलने के बाद तो यह मिड-साइज लग्जरी एसयूवी कार पहले से भी ज्यादा अच्छी हो गई है। चाहे आपको छोटे सफर पर जाना हो या फिर लंबे सफर पर, हर जगह इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर रहेगा।

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्मार्ट और ईजी इंफोटेनमेंट सिस्टम
    • रिफाइन डीजल इंजन
    • कंफर्ट राइड क्वालिटी

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • 360 डिग्री कैमरा और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का अभाव
    • सस्पेंशन वापस अपनी पोजिशन में आने में ज्यादा समय लेते हैं
    • ड्राइविंग ज्यादा रोमांचक नहीं

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 न्यूज़

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड39 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (39)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (15)
    • कंफर्ट (23)
    • माइलेज (5)
    • इंजन (9)
    • इंटीरियर (6)
    • स्पेस (2)
    • कीमत (4)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • r
      rupen pilankar on सितंबर 16, 2022
      4
      Amazing Car Better Than Other Car In This Segment
      It isn't improving, but it looks smart and carries a new-age Mercedes style. It's an amazing car, better than any other car in this segment. Long drives are comfortable, and safe because of the powerful engine, and safety measures. The interior and exterior are superb and ultimate, but the front suspension is too soft.
      और देखें
    • आदित्य सिंह on मई 04, 2022
      5
      Car System Is Very Excellent
      The car system is very excellent, safety is good and seats are very comfortable so this is a very amazing car. Go for it. 
      और देखें
      1
    • डी jaf on जनवरी 21, 2022
      3
      A Car Not A SUV. Didn't Expect From Mercedes
      It looks good. But lacks a lot of things. 1st It has the worst front suspensions. It bottoms (collapses to full) at even a simple speed breaker. You can feel that thud in the whole body. The rear suspension also makes pillion riders uncomfortable. Nobody expects this from Mercedes Benz. There is no seat memory. The engine has to put effort to drive it which you can feel, and fuel economy in the city and highway is between 9 -11kmpl, which is not good. Technology has made the so-called SUV a complicated one. I will call it a car and not an SUV. (I am having driving experience of 40yrs and 700000Kms)
      और देखें
      5
    • v
      varun on दिसंबर 20, 2021
      4.7
      Mercedes Benz Nice Car
      Previous I owned BMW X1. After that, I bought a Mercedes GLC 220D. I was very happy with the vehicle and the maintenance are also good.
      और देखें
    • s
      santosh जी एस रेनफोर्स्ड on नवंबर 28, 2021
      4.2
      Its A Good Luxury Car,
      It a good luxury car, bought in Nov 2020, has all the features, new MBUX is good, extremely comfortable for a long drive, may not be that sporty but for leisure drive, its great, at this cost they should have added 360 degrees camera ( they added that in 2021)  and heads up display, mileage is ok, gives around 10 to 11 in the highway ( petrol version), got their service package, till now no issues, hate the sound which the engine makes but we won't hear that inside the cabin, back seaters will feel the jolts through when the car encounters bumps,
      और देखें
      2
    • सभी जीएलसी 2019-2023 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Dipali asked on 17 Jan 2022
    Q ) What is the seating capacity?
    By CarDekho Experts on 17 Jan 2022

    A ) Mercedes Benz GLC has a seating capacity of 5 people.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Shreeyam asked on 25 May 2021
    Q ) Can we recline its rear seats
    By CarDekho Experts on 25 May 2021

    A ) Mercedes-Benz GLC has a foldable rear seat of 60:40 Split.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Ishant asked on 5 Oct 2020
    Q ) Can we get sunroof in GLC?
    By CarDekho Experts on 5 Oct 2020

    A ) Yes, Mercedes-Benz GLC offers sunroof feature in all its variants.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    Bhupendra asked on 8 Sep 2020
    Q ) Does Mercedes Benz GLC have 360 camera?
    By CarDekho Experts on 8 Sep 2020

    A ) Mercedes Benz GLC is not equipped with 360-degree camera.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Shubham asked on 10 Jul 2020
    Q ) Does the Mercedes-Benz GLC have coolong\/ventilated seats?
    By CarDekho Experts on 10 Jul 2020

    A ) Mercedes Benz GLC is not equipped with ventilated seats.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग मर्सिडीज कारें

    जुलाई ऑफर देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2019-2023 लेटेस्ट अपडेट

    प्राइस: मर्सिडीज बेंज जीएलसी की कीमत 62 लाख रुपये से शुरू होती है और 68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट: मर्सिडीज बेंज जीएलसी 200 और 200डी दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

    सीटिंग कैपेसिटी: मर्सिडीज की यह फोर व्हीलर गाड़ी 5-सीटर लेआउट में आती है।

    पावरट्रेन: इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें बीएस6 नॉर्म्स से लैस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 197 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसके 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन का पावर आउटपुट 194 पीएस और 400 एनएम है। इसमें दोनों इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें केवल डीजल इंजन के साथ ही ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन दिया गया है।

    फीचर: इस कार की फीचर लिस्ट में फ्रंट सीट पर मसाज फंक्शन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वॉइस कमांड के लिए एमबीयूएक्स डिजिटल असिस्टेंट और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है।

    कंपेरिजन: मर्सिडीज बेंज जीएलसी का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, वोल्वो एक्ससी60 और लेक्सस एनएक्स से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है