• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट के इंटीरियर की तस्वीरें आई सामने, इस महीने जापान में होगी शोकेस

    हमारा मानना है कि सुजुकी भारत में ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2025 तक लॉन्च करेगी और इसकी शुरूआती कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 05, 2023 16:28 ist
    info icon
    published onOct 05, 2023 16:28 IST
    last updated onOct 05, 2023 16:28 IST
    467 Views
    • Write a कमेंट

    यह भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और 2025 में इसे किया जा सकता है लॉन्च 

    Maruti Suzuki eVX concept interior

    • भारत में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2023 में हुआ था इसका डेब्यू 
    • जापान मोबिलिटी शो में इसके ज्यादा परिपक्व वर्जन को किया जाएगा शोकेस
    • इंटीरियर को दी गई है काफी मिनिमल्सिटक अपील, इंटीग्रेटेड डिस्प्ले और योक जैसा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है इसमें 
    • फ्रंट और रियर में एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है इसमें 
    • 550 किलोमीटर की रेंज देने वाला 60 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा इसमें 
    • 25 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है शुरूआती कीमत 

    हाल ही में सुजुकी स्विफ्ट के न्यू जनरेशन मॉडल को कॉन्सेप्ट फॉर्म में दिखा गया है जिसे इस महीने जापान मोबिलिटी शो में शोकेस किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट के ज्यादा परिपक्व वर्जन को भी इस शो में शोकेस करेगी। शोकिसंग से पहले इंटरनेट पर इसके इंटीरियर की तस्वीरें सामने आई है, जिनपर आप भी डालिए एक नजर:

    इंटीरियर में क्या है खास?

    Maruti Suzuki eVX concept interior

    ईवीएक्स कॉन्सेप्ट के केबिन को काफी मिनिमल्स्टिक अपील दी गई है, जहां डैशबोर्ड के ऊपर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट के लिए इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें एसी वेंट्स के लिए लॉन्ग वर्टिकल स्लैट्स, योक जैसा 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्राइव मोड्स के लिए सेंटर कंसोल में रोटरी डायल्स दिए गए हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये इसका के​वल कॉन्सेप्ट फॉर्म है जिसमें ऐसी चीजें दिखाई दे रही है और इसका प्रोडक्शन मॉडल इससे काफी अलग हो सकता है जिसके स्पाय शॉट्स भी सामने आ चुके हैं। 

    क्या बाहर भी किए गए हैं बदलाव?

    Maruti Suzuki eVX concept
    Maruti Suzuki eVX concept headlight

    इसके लेटेस्ट वर्जन को देखें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट में ट्रायएंगुलर एलिमेंट के साथ डेटाइम रनिंग लैंप्स और स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और दमदार बंपर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: मारुति बलेनो, टाटा नेक्सन और किआ सेल्टोस समेत इन 10 अफोर्डेबल कारों में मिल रहा है 360-डिग्री कैमरा फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    Maruti Suzuki eVX concept side

    इसके अलावा साइड में दमदार शेप के व्हील आर्क और उसके अंदर बड़े साइज के अलॉय व्हील और फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं। बैक पोशर्न में अपडेटेड डीआरएल लाइट सिग्नेचर जैसे 3 पीस लाइटिंग एलिमेंट और बड़ी सी स्किड प्लेट दी गई है।

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन डीटेल्स

    ईवीएक्स के प्रोडक्शन मॉडल में दिए जाने वाले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की ज्यादा डीटेल्स अभी बाहर नहीं आई है, मगर ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी की ओर से इस बात से पर्दा उठाया गया था कि इसमें 60 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 550 किलोमीटर होगी। इसके अलावा ये बात भी कंफर्म की गई है कि इसमें 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ ड्युअल मोटर सेटअप दिया जाएगा। 

    कब त​क होगी लॉन्च?

    Maruti Suzuki eVX concept rear

    इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से रहेगा और ये महिंद्रा एक्सयूवी400 और नई टाटा नेक्सन ईवी के एक प्रीमियम​ विकल्प के तौर पर भी सामने आएगी।

    यह भी पढ़ें: न्यू जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट की तस्वीरें आई सामने,जल्द ही उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है