• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, केबिन की भी दिखी झलक

    मारुति ईवीएक्स के डिजाइन में कई एलिमेंट्स फ्रोन्क्स और ग्रैंड विटारा कार वाले दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 23, 2023 14:24 ist
    info icon
    published onJun 23, 2023 14:24 IST
    last updated onJun 23, 2023 14:24 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki eVX spied

    • मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में ईवीएक्स का कॉन्सेप्ट दिखाया था।
    • टेस्टिंग मॉडल में मेकशिफ्ट लाइटें, ओआरवीएम साइड कैमरा और सिल्वर अलॉय वहील दिए गए हैं। 
    • केबिन में कनेक्टेड स्क्रीन और नया स्कवायर्ड-ऑफ स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
    • कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इसमें 60केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसकी रेंज 550 किलोमीटर तक होगी।
    • भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को काफी अहमियत दी गई थी और ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान इसके प्रोटोटायप मॉडल को देखा गया है।

    टेस्टिंग मॉडल से क्या जानकारी आई सामने?

    टेस्टिंग के दौरान दिखी ईवीएक्स को ब्लैक कवर से ढका हुआ था। इसमें मेकशिफ्ट हेडलाइटें और टेललाइटें दी गई है, वहीं मारुति ग्रैंड विटारा और फ्रोन्क्स कार की तरह ग्रिल पर क्रोम बार दी जा सकती है। कवर के नीचे इसमें बड़ी क्लोज्ड ग्रिल भी दी गई हुई हो सकती है।

    Maruti Suzuki eVX side spied

    इसकी साइड प्रोफाइल में भी फ्रोन्क्स वाली समानताएं दिखाई दे रही है। टेस्टिंग मॉडल में सिल्वर फिनिश अलॉय व्हील और मस्क्यूलर व्हील आर्क और रियर पिलर माउंटेड डोर हैंडल की भी झलक देखी जा सकती है। इसमें ओआरवीएम माउंटेड साइड कैमरा भी दिया गया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया जाएगा। इसके पीछे वाले हिस्से को पूरी तरह से कवर से ढ़का हुआ था, हालांकि इसके वाइपर और कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग सेटअप दिखाई दे रहे हैं, वहीं नंबर प्लेट को बंपर पर पोजिशन किया गया है।

    केबिन में ये चीजें आई नजर

    Maruti Suzuki eVX cabin spied

    फोटो में मारुति ईवीएक्स के केबिन की भी झलक देखने को मिली है। केबिन में दिया गया कनेक्टेड स्क्रीन सेटअप सबसे पहले आपका ध्यान खींचता है, और ये फीचर अभी तक मारुति की किसी भी कार में नहीं मिलता है। इसके अलावा कंट्रोल्स के साथ स्कवायर्ड व्हील की भी झलक देखी जा सकती है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको डैशबोर्ड तक फेले हुए सेंटर कंसोल पर वर्टिकल पोजिशन एसी वेंट्स भी नजर आएंगे। इसमें सेंट्रल कंसोल के नीचे की तरफ बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया गया है और फोटो को जूम करके देखेंगे तो यहां आपको ड्राइवर सीट के लिए पावर एडजस्टमेंट फीचर भी नजर आएगा।

    बैटरी पैक और रेंज

    ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में जानकारी दी थी कि इसमें 60केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसकी फुल चार्ज में रेंज 550 किलोमीटर तक होगी। मारुति यह भी कंफर्म कर चुकी है कि इसमें 4x4 ड्राइवरट्रेन के लिए ड्यूल-मोटर सेटअप दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: जल्द भारत में लॉन्च होंगी टेस्ला की कारें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद एलन मस्क ने की घोषणा

    संभावित लॉन्च और प्राइस

    Maruti Suzuki eVX rear spied

    मारुति सुजुकी ईवीएक्स को भारत में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से रहेगा। इसे महिंद्रा एक्सयूवी400 और टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है