• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट मॉडल से उठा पर्दा, 5-डोर अवतार में हुई शोकेस

    महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक रेगुलर मॉडल से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 16, 2023 10:56 ist
    info icon
    published onAug 16, 2023 10:54 IST
    last updated onAug 16, 2023 10:56 IST
    168 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar EV

    महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठ गया है। महिंद्रा ने साउथ अफ्रिका में इस कॉन्सेप्ट कार को शोकेस किया है और इसे थार.ई नाम दिया गया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक थार के 5-डोर वर्जन को दिखाया है, वहीं रेगुलर थार का 5-डोर वर्जन अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    नया डिजाइन

    Mahindra Thar EV

    थार ईवी मौजूदा थ्री-डोर थार की तरह ही बॉक्सी दिखती है लेकिन इसके डिजाइन में कई विजुअल अपडेट भी किए गए हैं। इसकी क्लोज्ड ग्रिल पर ‘थार.ई’ नाम की बैजिंग दी गई है और ग्रिल के दोनों तरफ स्क्वायर एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके डिजाइन में ओरिजनल थार वाली कुछ इल्लुमिलनेटेड बार भी दी गई है।

    इसके अलावा इसमें चंकी बंपर, उभरे हुए व्हील आर्क, और बड़े ऑफ-रोड व्हील नजर आ रहे हैं।

    थार ईवी 5-डोर वर्जन में जाएगी जिसका व्हीलबेस 2775 मिलीमीटर से 2975 मिलीमीटर हो सकता है। इसे कस्टमाइज्ड इंग्लो पी1 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। ऐसे में थाई ईवी का व्हीलबेस रेगुलर थार से 325 मिलीमीटर तक ज्यादा होगा।

    इंटीरियर

    Mahindra Thar EV

    थार इलेक्ट्रिक का केबिन मौजूदा थार से काफी अलग है। इसमें ऊंचा डैशबोर्ड दिया गया है, जिस पर रेक्टांगुलर शेप फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इसका सेंटर कंसोल काफी चौड़ा है जिस पर गियर लिवर, लो-रेंज गियरबॉक्स, और ड्राइव मोड दिए गए हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ड्राइवर की पहुंच में है।

    बैटरी पैक और रेंज

    Mahindra Thar EV

    इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसकी फुल चार्ज में रेंज 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिल सकता है और ऑल-टेरेन स्पेसिफिक ड्राइव मोड के साथ फोर-व्हील-ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड दिया जा सकता है।

    लॉन्च और प्राइस

    महिंद्रा ने अभी थार इलेक्ट्रिक का कॉन्सेप्ट वर्जन दिखाया है। हमारा मानना है कि इसका प्रोडक्शन रेडी वर्जन 2026 से पहले नहीं आएगा। इसकी कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा रखी जा सकती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार ई पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    surendra kumar suman
    Aug 15, 2023, 10:16:34 PM

    The greatest thar

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है