• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर बीएस6 की बिक्री हुई शुरू, कीमत में नहीं हुआ बदलाव

    टोयोटा ने बीएस6 इंजन वाली फॉर्च्यूनर की बिक्री शुरू कर दी है। इंजन अपग्रेड के बाद भी कंपनी ने इसकी कीमत में इजाफा नहीं किया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 20, 2020 16:17 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2020 16:17 IST
    last updated onFeb 20, 2020 16:17 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा (Toyota) ने इस साल जनवरी में इनोवा क्रिस्टा का बीएस6 वर्जन  (BS6 Innova Crysta) लॉन्च किया था। अब कंपनी ने फॉर्च्यूनर का बीएस6 मॉडल भी पेश कर दिया है। बीएस6 फॉर्च्यूनर की प्राइस में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। बता दें कि जनवरी 2020 में इस फुल-साइज़ प्रीमियम एसयूवी की प्राइस में 35,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, ऐसे में कंपनी ने इसकी कीमत नहीं बढ़ाई है। 

    बीएस6 टोयोटा फॉर्च्यूनर की प्राइस (एक्स-शोरूम दिल्ली) कुछ इस प्रकार है:-  

    पेट्रोल वेरिएंट 

    प्राइस 

    डीजल वेरिएंट

    प्राइस

    4x2 एमटी

    28.18 लाख रुपए

    4x2 एमटी

    30.19 लाख रुपए 

    4x2 एटी

    29.77 लाख रुपए

    4x2 एटी

    32.05 लाख रुपए 

    -

    - 

    4x4 एमटी

    32.16 लाख रुपए 

    -

    -

    4x4 एटी

    33.95 लाख रुपए 

     

    इस 7-सीटर कार में बीएस6 नॉर्म्स से लैस 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। गाड़ी का पेट्रोल इंजन 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, डीजल इंजन 177 पीएस की पावर और 420 एनएम का पावर आउटपुट देता है। यह इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) के साथ 30 एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ क्रमशः 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी रखा गया है। बीएस6 फॉर्च्यूनर में अब 4X4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन केवल डीजल पॉवरट्रेन के साथ ही मिलता है।

    यह भी पढ़ें : अब भारत में नहीं मिलेगी टोयोटा की ये शानदार कार

    बता दें कि कंपनी ने फॉर्च्यूनर के बीएस6 वर्जन में कोई भी नए फीचर शामिल नहीं किए हैं। इसमें पहले की तरह लैदर सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, पावर्ड टेलगेट दिया गया है। यह सेगमेंट की पहली कार है जो बीएस6 इंजन के साथ उपलब्ध है। वहीं, इसकी प्रतिद्वंदी कार फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) और महिंद्रा अल्टूरस जी4 (Mahindra Alturas G4) को बीएस6 अपडेट देना अभी बाकी है।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट, 2020 में हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है