• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई ऑडी क्यू5

    बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज़ जीएलसी और लेक्सस एनएक्स 300 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 17, 2018 17:18 ist
    info icon
    published onJan 17, 2018 17:18 IST
    last updated onJan 17, 2018 17:18 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Audi Q5

    ऑडी की नई क्यू5 एसयूवी लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे गुरूवार यानी 18 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 55 लाख रूपए के आसपास होगी। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, लेक्सस एनएक्स 300एच और वोल्वो एक्ससी60 से होगा।

    Audi Q5

    नई क्यू5 को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमएलबी ईवो प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर ए4, ए5 और क्यू7 भी बनी है। नई क्यू5 पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची है। इसकी लंबाई 4663 एमएम, चौड़ाई 2141 एमएम और ऊंचाई 1658 एमएम है। नई क्यू5 का व्हीलबेस 2819 एमएम है।

    Audi Q5

    नई क्यू5 में आगे की तरफ हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं। बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में पहले से बड़े फॉग लैंप्स, होरिजोंटल क्रोम के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पहले जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि यह पहले से ज्यादा बड़ी नज़र आती है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां टेलगेट और टेललैंप्स में बदलाव हुआ है।

    Audi Q5

    नई क्यू5 के केबिन में क्यू7 की झलक दिखाई देती है। इस में ऑडी का 12.3 इंच वर्चुअल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बैंग एंड ओल्फसन साउंड सिस्टम दिया गया है। सेंटर कंसोल के ऊपर की तरफ 7 इंच इंफोटेंमेंट स्क्रीन, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एमएमआई इंटरफेस और वायरलैस चार्जिंग यूनिट दी गई है।

    Audi Q5

    नई क्यू5 में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 218 किमी प्रति घंटा होगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 7.9 सेकंड का समय लगेगा। कंपनी का दावा है कि यह 17.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

    यह भी पढें : ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर आई नई ए8एल, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    ऑडी क्यू5 2018-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है