• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले नजर आई नई जीप रैंगलर

    नई जीप रैंग्लर को आने वाले कुछ समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 30, 2019 17:24 ist
    info icon
    published onApr 30, 2019 17:24 IST
    last updated onApr 30, 2019 17:24 IST
    466 Views
    • Write a कमेंट

    जीप की लोकप्रिय कारों में से एक रैंगलर के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) अधिकारियों द्वारा होमोलोगेशन यानी स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करने के लिए इसकी टेस्टिंग की जा रही है। यह एसयूवी ऑफ रोडिंग के लिए काफी फेमस है। भारत में नई जेएल सीरीज की इस गाड़ी को पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। एआरएआई द्वारा की जा रही टेस्टिंग के बाद इस कार के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

    चौथी जनरेशन रैंगलर में जीप के ट्रेडमार्क डिजायन को बरकरार रखा गया है। बाहर से ये कार पहले से ज्यादा बेहतर और आधुनिक  हो गई है। हालांकि, कंपनी ने कार के इंटीरियर का लुक पूरी तरह से बदल दिया है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध चौथी जनरेशन जीप रैंग्लर में नए डीजल और पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। भारत में तीसरी जनरेशन रैंगलर पुराने 2.8 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। कंपनी ने अब इस इंजन को बंद कर दिया है। नई रैंगलर के यूरोपियन मॉडल में नया 2.2 लीटर मल्टीजेट II डीजल इंजन दिया गया है। वहीं, अमेरिकी बाजार में उपलब्ध नई रैंगलर में वी6 डीजल इंजन दिया गया है। अब ये देखना है कि कंपनी नई जीप रैंगलर के भारतीय वर्जन में इन दोनों में से कौनसा इंजन देती है।

    पेट्रोल इंजन वाली नई रैंगलर में कंपनी ने छोटा 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। इसके साथ ही यह गाड़ी 3.0 लीटर वी6 पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है। यह इंजन कार के पिछले वर्जन में भी दिया गया था। नई रैंगलर के भारतीय मॉडल में जीप इन दोनों में से कोई एक इंजन दे सकती है।

     

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल  (अमेरिकन मॉडल)

    3.0-लीटर पेट्रोल (अमेरिकन मॉडल)

    2.2-लीटर डीजल (ब्रिटिश मॉडल)

    3.0-लीटर डीजल  (अमेरिकन मॉडल)

    सिलेंडर

    आई-4

    वी-6

    आई-4

    वी-6

    पावर

    270 पीएस

    285 पीएस

    200 पीएस

    260 पीएस

    टॉर्क

    400 एनएम

    352 एनएम

    450 एनएम

    600 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/ 8-स्पीड एटी

    8-स्पीड एटी

    8-स्पीड एटी

    इस बार नई रैंगलर के 3-डोर वर्जन की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। भारत में तीसरी जनरेशन रैंगलर केवल 4-डोर वर्जन में बेची जाती है। चौथी जनरेशन रैंगलर में इस बार दोनों वर्जन का विकल्प दिया जाएगा।

    जीप द्वारा पिछली बार रैंगलर अनलिमिटेड को भारत में इंपोर्ट किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि नई रैंगलर भी इसी तरह बाहर से मंगवाई जाएगी। वर्तमान में उपलब्ध तीसरी जनरेशन  रैंगलर अनलिमिटेड की कीमत 58.74 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। नई रैंगलर में थ्री डोर वर्जन के जुड़ने से इसकी कीमत कम होने के आसार हैं। संभावना है कि ये कार 50 लाख रुपए से नीचे की प्राइस रेंज पर उपलब्ध हो सकती है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप रैंगलर 2023-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है