• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    3 मई को लॉन्च होगी नई मिनी कंट्रीमैन

    मर्सिडीज़ जीएलए, ऑडी क्यू3 और बीएमडब्ल्यू एक्स1 को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 27, 2018 13:41 ist
    info icon
    published onApr 27, 2018 13:41 IST
    last updated onApr 27, 2018 13:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mini Countryman

    मिनी की नई कंट्रीमैन लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे 3 मई 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 38 लाख रूपए से 40 लाख रूपए के बीच हो सकती है। भारत में इसे एसेंबल करके बेचा जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलए, ऑडी क्यू3, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और वोल्वो एक्ससी40 से होगा।

    Mini Countryman

    दूसरी जनरेशन की कंट्रीमैन की लंबाई और चौड़ाई को बढ़ाया गया है। इसकी लंबाई 4312 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम और ऊंचाई 1557 एमएम होगी। यह पहले से 200 एमएम ज्यादा लंबी और 30 एमएम ज्यादा चौड़ी होगी। यह तीन वेरिएंट एस, एसडी (डीज़ल) और एस जेसीडब्ल्यू में मिलेगी।

    Mini Countryman

    Mini Countryman

    नई कंट्रीमैन के डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा है, हालांकि यहां पर कुछ नए बदलाव भी देखें जा सकते हैं। नई कंट्रमैन में बड़े वर्टिकल एसी वेंट लगे हैं जो इस में एसयूवी कारों वाला अहसास लाते हैं। इसका व्हीलबेस 2669 एमएम है, जो कि पहले से 75 एमएम ज्यादा बड़ा है। नई कंट्रीमैन का केबिन पहले से ज्यादा जगहदार है। भारत आने वाली नई कंट्रीमैन में पैनारोमिक सनरूफ, एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेल लैंप्स, ऑटोमैटिक टेलगेट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6.5 इंच मिनी टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और हारमन कार्डन का साउंड सिस्टम समेत कई काम के फीचर आएंगे।

    Mini Countryman

    नई कंट्रीमैन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 192 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में भी 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा। इसकी पावर 190 पीएस और टॉर्क 400 एनएम होगा। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे। पेट्रोल वेरिएंट के माइलेज का दावा 14.41 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वेरिएंट के माइलेज का दावा 19.19 किमी प्रति लीटर है।

    Mini Countryman

    यह भी पढें : लेक्सस ने दिखाई यूएक्स एसयूवी की झलक

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मिनी कूपर कंट्रीमैन 2018-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है