• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2016 में पेश हुईं नई हैचबैक कारें

    हैचबैक कारें भारतीय कार बाज़ार में एक अलग सबसे ज्यादा अहमियत रखती हैं। बिक्री के मामले में भी इन छोटी कारों का प्रदर्शन बाकी सेगमेंट के मुकाबले कहीं आगे है। भले देश में छोटी और बड़ी एसयूवी कारों का ट्रेंड जोर पकड़ रहा हो, लेकिन हैचबैक कारों की चमक बरकरार है। यहां हम लाए हैं ऑटो एक्सपो में पेश हुई ऐसी ही कुछ नई और अपडेट हैचबैक कारें जो जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नज़र आएंगी।

    साद
    साद
    Published On फरवरी 19, 2016 12:32 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2016 12:29 IST
    last updated onFeb 19, 2016 12:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    1000सीसी वाली क्विड

    छोटी लेकिन बड़ी सनसनी बन चुकी रेनो क्विड के पावरफुल वेरिएंट को ऑटो एक्सपो में उतारा गया। एक लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आ रही इस पावरफुल क्विड की ताकत 77बीएचपी की और टॉर्क 90एनएम का होगा। इसे ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उतारा जाएगा।  साल के मध्य तक नई क्विड के बाजार में आने की उम्मीद है। इसकी कीमत मौजूदा क्विड से थोड़ी ज्यादा होगी। माना जा रहा है कि नई क्विड चार लाख रूपए के आस-पास हो सकती है। यह कार हुंडई की इयॉन (1.0 लीटर) और ऑल्टो के-10 को टक्कर देगी।

    टाटा ज़ीका

    इसे  नई पीढ़ी की हैचबैक कार भी कहा जा रहा है। एक्सपो से पहले ही कार लोगों के सामने आ चुकी थी और इसे काफी सराहना भी मिल चुकी हैं। इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। ज़ीका में कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इंफोटेंमेंट सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप भी दी गई है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस, ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) को शामिल किया गया है। पावर स्पेक्स पर गौर करें तो ज़ीका में नए पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए हैं।1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर देगा। डीज़ल वर्जन में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत देगा।

    पुंटो प्योर

    फिएट ने ओरिजनल पुंटो यानि पुंटो प्योर को एक्सपो में लॉन्च किया। कार की कीमत 4.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कार दरअसल पुंटो के फेसलिफ्ट वर्जन पुंटो ईवो से पहले का मॉडल है। पुंटो प्योर को कुछ बदलाव के साथ पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें लगा 1.2 लीटर का पेट्रोल  फायर इंजन 67बीएचपी की ताकत और 96एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीज़ल इंजन 75बीएचपी की पावर और 197एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसका मुकाबला मारूति सुजु़की स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई-10 से होगा।

    बलेनो आरएस

    भारत में छोटी कारों की शहंशाह कही जाने वाली मारूति सुज़ुकी ने बलेनो का पहले से ज्यादा पावरफुल वर्जन बलेनो-आरएस को पेश किया है। बलेनो-आरएस में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। जो 110बीएचपी पावर और 170एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। लॉन्च होने के बाद बलेनो-आरएस का मुकाबला फॉक्सवेगन की पोलो जीटी टीएसआई और अबार्थ पुंटो से होगा। इसमें दिए जाने वाले फीचर्स मौजूदा बलेनो जैसे ही होंगे।

    पोलो जीटीआई

    फॉक्सवेगन ने ऑटो एक्सपो-2016 में हॉट हैचबेक पोलो जीटीआई को पेश किया। चर्चा है कि घरेलू बाजार में इसे सितंबर में लॉन्च किया जाना है। इसका मुकाबला अबार्थ पुंटो ईवो से होगा। पोलो जीटीआई 3-डोर (तीन दरवाजों) वाली परफॉर्मेंस हैचबेक कार है। इसी वजह से यह भीड़ में अलग नज़र आने की काबिलियत रखती है। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पोलो जीटीआई में फॉक्सवेगन का 1.8 लीटर का टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी ताकत 192पीएस की और टॉर्क 320एनएम का है। इसमें  7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी है।

    शेवरले बीट एक्टिव

    नई बीट को काफी दमदार बनाया गया है। इसके शार्प क्लस्टर में कैद प्रोजेक्टर हैडलैंप्स नजरों को थाम लेने की ताकत रखते हैं। इनके साथ ही डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं। फ्रंट में दी गई ग्रिल इस बार ड्यूल पोर्ट स्टाइल की है। कार की बेल्टलाइन को थोड़ा और ऊंचा किया गया है। जो इसे बोल्ड और अग्रेसिव लुक देती है। हालांकि ये नई बीट का कॉन्सेप्ट मॉडल है। उम्मीद की जा रही है कि प्रोडक्शन वर्जन भी इस से मिलता-जुलता ही होगा। नई बीट को पुरानी बीट के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। नई बीट के इस साल के अंत तक या फिर 2017 की शुरुआत तक भारतीय सड़कों पर दौड़ते नज़र आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें :मिलिये ऑटो एक्सपो में उतरी पांच तेज रफ्तार कारों से

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है