• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज़ की जीएलसी एसयूवी लॉन्च, कीमत 50.7 लाख रूपए से शुरू

    मर्सिडीज़-बेंज़ ने अपनी लग्ज़री एसयूवी जीएलसी-क्लास को भारत में उतार दिया है। इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। डीज़ल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 50.7 लाख रूपए और पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 50.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जून 02, 2016 16:57 ist
    info icon
    published onJun 02, 2016 12:59 IST
    last updated onJun 02, 2016 16:57 IST
    44 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज़ ने अपनी लग्ज़री एसयूवी जीएलसी-क्लास को भारत में उतार दिया है। यहां पर इसे पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। डीज़ल इंजन वाली जीएलसी-220 डी  की शुरूआती कीमत 50.7 लाख रूपए और पेट्रोल वेरिएंट जीएलसी-300 की कीमत 50.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3 और ऑडी की क्यू5 से होगा। कंपनी साल 2016 में जिन 12 प्रोडक्ट का पेश करने की योजना पर काम कर ही है, जीएलसी-क्लास भी उसी का ही हिस्सा है।

    बात करें कार के डिजायन की तो मर्सिडीज़ की नई कारों की तरह इसका डिजायन भी काफी साफ-सुथरा और आकर्षक है। फ्रंट में एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं, जो सी-क्लास से मिलते-जुलते हैं। वहीं, कार के पीछे की डिजायन हमें जीएलई450 कूपे की याद दिलाती है। यह कार मर्सिडीज़ की लग्ज़री सेडान सी-क्लास पर बेस है। इसका व्हीलबेस काफी बड़ा है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी। इसका इंटीरियर भी सी-क्लास से मिलता-जुलता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा। जो 245 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। डीज़ल वेरिएंट में 2.2 लीटर का इंजन मिलेगा। जो 170 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। दोनों ही इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। कार में मर्सिडीज़ की 4-मैटिक फोर-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे चारों पहियों को पावर मिलेगी।

    इसे सी-क्लास की तरह एमआरए प्लेटफार्म पर बनाया गया है। मर्सिडीज़ रेंज में इसे कॉम्पैक्ट जीएलए और जीएलई-क्लास एसयूवी के बीच पोजिशन किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है