महिंद्रा एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड 2023 तक के लिए पहुंचा,पहले बैच की डिलीवरी में भी विलंब
एक्सयूवी700 पर लंबा वेटिंग पीरियड इसके टॉप वेरिएंट एएक्स7 डीजल वेरिएंट्स पर चल रहा है जिनमें एएक्स7,एएक्स7 (लग्जरी पैक) और एएक्स7 ऑल व्हील ड्राइव शामिल हैं।
- Write a कमेंट

महिंद्रा एक्सयूवी700 की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है और साथ ही इसपर वेटिंग पीरियड भी बढ़ रहा है। कई कस्टमर्स को इस कार की डिलीवरी 2023 तक मिलने के नोटिफिकेशन मिलने लगे हैं।

यहां तक की इस कार के 7 अक्टूबर 2021 के दिन बुक हुई पहले बैच की डिलीवरी में भी अब काफी समय लगने वाला है। हालांकि इन सभी वेरिएंट्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस मौजूद हैं।
कारों पर बढ़ रहे वेटिंग पीरियड का एक कारण सेमी कंडक्टर और चिप की शॉर्टेज है। उदाहरण के लिए महिंद्रा ने अपनी इस कार के टॉप वेरिएंट्स में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम,इलेक्ट्रॉनिकली पॉप आउट डोर हैंडल्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। इन फीचर्स में हाईटेक चिप्स का इस्तेमाल होता है। ऐसे में बेस लाइन वेरिएंट्स के मुकाबले कारों के टॉप वेरिएंट पर वेटिंग पीरियड ज्यादा चल रहा है जिनमें टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स दिए जाते हैं।
इससे पहले महिंद्रा ने वेटिंग पीरियड कम करने के लिए एक अलग तरह की एल्गोरिदम पर काम करने की भी बात कही थी। इसके अनुसार कस्टमर्स को उनके द्वारा कार बुक कराने की तारीख,कलर सलेक्शन,वेरिएंट,पावरट्रेन,ट्रांसमिशन ऑप्शंस और लोकेशन के अनुसार डिलीवरी डेट दी जाएगी। यानी इस मॉड्यूल को देखें तो यहां पहले आओ पहले पाओ वाला नियम लागू नहीं होता है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिलते हैं ये 10 खास फीचर्स जो आपको एमजी एस्टर में नहीं आएंगे नज़र
यदि आप महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए लंबा इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो महिंद्रा जल्द ही इसका एक नया और कम फीचर्स वाला वेरिएंट एएक्स7 स्मार्ट लॉन्च करेगी। टॉप वेरिएंट एएक्स7 एल वेरिएंट के मुकाबले इसमें एडीएएस,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, नी एयरबैग, ड्राइव मोड्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस चार्जर, स्मार्ट डोर हैंडल, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, और ड्राइवर स्लीप डिटेक्शन जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। हालांकि इस बारे में महिंद्रा की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाना बाकी है।
ये भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी700 में आपको इन फीचर्स से करना पड़ेगा समझौता














