महिंद्रा थार पर देश के टॉप 10 शहरों में कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड, जानें यहां
महिंद्रा ने जानकारी दी है कि थार एसयूवी को लॉन्च से लेकर अब तक 50,000 से ज्यादा की बुकिंग मिली है। कंपनी पिछली जनरेशन की थार की केवल 60,000 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही थी। भारत में इसकी प्राइस 12.10 लाख रुपए से 14.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
- Write a कमेंट

- महिंद्रा थार को अक्टूबर 2020 लॉन्च से लेकर अब तक 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।
- इस कार पर 11 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
- चिप में कमी के चलते इसकी डिलीवरी काफी प्रभावित हुई है।
- मुंबई, ठाणे, चेन्नई और चंडीगढ़ में इस कार पर 10 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
- इस एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (150 पीएस) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (130 पीएस) के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
महिंद्रा ने जानकारी दी है कि थार एसयूवी को लॉन्च से लेकर अब तक 50,000 से ज्यादा की बुकिंग मिली है। कंपनी पिछली जनरेशन की थार की केवल 60,000 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही थी। भारत में इसकी प्राइस 12.10 लाख रुपए से 14.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
थार एसयूवी के बुकिंग आंकड़ें और इसका वेटिंग पीरियड इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। कंपनी ने जनवरी में इस कार का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी घोषणा की थी। लेकिन, अब ग्लोबल चिप में कमी आने के चलते फिर एक बार इस कार पर 11 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यहां देखें थार के लिए किस शहर में कितना करना पड़ेगा इंतज़ार:-
| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| दिल्ली |
6 - 6.5 महीने |
| बेंगलुरु |
1.5 - 2 महीने |
| मुंबई |
6 - 10 महीने |
| हैदराबाद |
9 महीने |
| पुणे |
7 - 8 महीने |
| चेन्नई |
11 महीने |
| जयपुर |
2 - 2.5 महीने |
| अहमदाबाद |
5 - 6 महीने |
| गुरुग्राम |
10 महीने |
| लखनऊ |
10.5 महीने |
| कोलकाता |
6 - 10 महीने |
| ठाणे |
6 - 10 महीने |
| सूरत |
10 महीने |
| गाज़ियाबाद |
6 - 9 महीने |
| चंडीगढ़ |
10 महीने |
| पटना |
1.5 महीने |
| कोयंबटूर |
10.5 - 11 महीने |
| फरीदाबाद |
1.5 - 2 महीने |
| इंदौर |
6 - 8 महीने |
| नोएडा |
10.5 महीने |
पटना, फरीदाबाद, जयपुर और बेंगलुरु में रहने वाले लोगों को इस कार के लिए लगभग दो महीने का इंतज़ार करना पड़ सकता है। वहीं, कोयंबटूर, नोएडा, चंडीगढ़, मुंबई और गुडगांव निवासियों को थार की डिलीवरी के लिए 10 से 11 महीने तक रुकना होगा। यदि आप इनमें से किसी भी शहर में रह रहे हैं तो ऐसे में आपको थार की डिलीवरी 2022 से पहले नहीं मिल सकेगी, चाहे आपने इस कार को आज ही क्यों ना बुक किया हो।
यह भी पढ़ें : जीप रैंगलर Vs महिंद्रा थार Vs लैंड रोवर डिफेंडर Vs फॉर्च्यूनर Vs एंडेवर: प्राइस कंपेरिजन

वर्तमान में महिंद्रा थार एसयूवी हार्डटॉप और कन्वर्टिबल वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट एएक्स के साथ फिक्सड सॉफ्ट टॉप और साइड फेसिंग सीटों का ऑप्शन दिया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। यह गाड़ी 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (150 पीएस) और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन (130 पीएस) के साथ आती है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार Vs महिंद्रा एक्सयूवी300 : कंपेरिजन रिव्यू
इस कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रोल ओवर केज, क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
भारत में महिंद्रा थार का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। जल्द ही इसके मुकाबले में 5-डोर मारुति जिम्नी और नई फोर्स गुरखा लॉन्च होगी।
यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस














