• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल वर्जन लॉन्च, कीमत 56.50 लाख रूपए

    ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी लैंड रोवर ने फ्लैगशिप एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट को पेट्रोल इंजन में भी उतार दिया है। इसकी कीमत 56.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। डिस्कवरी स्पोर्ट के एचएसई ट्रिम में ही पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा।  

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जून 20, 2016 17:42 ist
    info icon
    published onJun 20, 2016 15:47 IST
    last updated onJun 20, 2016 17:42 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी लैंड रोवर ने फ्लैगशिप एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट को पेट्रोल इंजन में भी उतार दिया है। इसकी कीमत 56.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। डिस्कवरी स्पोर्ट के एचएसई ट्रिम में ही पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा।

    डिस्कवरी स्पोर्ट के लिए पेट्रोल इंजन जगुआर एक्सई सेडान से लिया गया है। यह 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन है। इस इंजन की ताकत 240 पीएस और टॉर्क 340 एनएम है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। डीज़ल वर्जन के मुकाबले पेट्रोल डिस्कवरी स्पोर्ट ज्यादा फुर्तीली है। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 8.2 सेकंड का वक्त लगेगा।

    फीचर लिस्ट की बात करें तो पेट्रोल इंजन वाली डिस्कवरी स्पोर्ट में भी पैनारोमिक सनरूफ, एडॉप्टिव प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, केबिन में एंबियंट लाइटिंग और लैदर अपहोल्स्ट्री मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए इस में लैंडर रोवर का टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम और क्लेवर पार्क असिस्ट फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5+2 यानी सेवन सीटर की सुविधा भी मिलेगी।

    डिस्कवरी स्पोर्ट का डीज़ल वेरिएंट सितंबर 2015 में उतारा था। इसमें 2.2 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है। हालांकि डीज़ल बैन के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसकी बिक्री फिलहाल बंद है। इस वजह से कई कंपनियों ने अपनी पॉपुलर कारों की या तो इंजन क्षमता घटाई है या फिर उनके पेट्रोल अवतार उतारे हैं।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है