• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में ‘जीप’ ने दिखाई रैंग्लर अनलिमिटेड

    देश-दुनिया में धूम मचाने वाले ‘जीप’ ब्रांड ने रैंग्लर एसयूवी के साथ घरेलू बाजार में कदम रख दिया है। इसे ग्रेटर नोयडा में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया है। रैंग्लर अनलिमिटेड लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संभावना है इसे 2016 की दूसरी तिमाही में उतारा जाएगा। इसका मुकाबला लैंड रोवर फ्री-लैंडर से होगा। अटकलें हैं कि प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर देने के लिए कार को आक्रमक और प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारा जाएगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 03, 2016 18:58 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 18:58 IST
    last updated onFeb 03, 2016 18:58 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Wrangler Unlimited

    जीप रैंग्लर को खासतौर पर ऑफ रोडिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो देखने में काफी दमदार है। फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान दें तो यहां सिग्नेचर जीप ग्रिल दी गई है।  साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। पीछे की तरफ स्टेपनी दी गई है। कार का पूरा डिजायन खुद बताता है कि यह किसी भी रास्ते को पार करने का दम रखती है।

    बाहर से दमदार और रफ लुक वाली रैंग्लर अनलिमिटेड का केबिन काफी लग्ज़री और कंफर्टेबल बनाया गया है। केबिन में ऑल ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। जिस पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सर्कुलर एसी वेंट्स और स्विच लगे हुए हैं। इसके अलावा ड्राइवर कंफर्ट के लिए इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ डिजिटल स्क्रीन दी गई है। जो सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराती है। इसमें फैट ट्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील लगाया गया है। जिसमें क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक, कॉल्स जैसे फंक्शन के कंट्रोल्स दिए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में नजर आई टाटा नेक्सन

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    जीप रैंगलर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है