• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वेरिएंट Vs वेरिएंट: डब्ल्यूआर-वी का मुकाबला विटारा ब्रेज़ा, ईकोस्पोर्ट, आई20 एक्टिव और इटियॉस क्रॉस से

    मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में कितनी वैल्यू फॉर मनी कार है होंडा डब्ल्यूआर-वी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on मार्च 17, 2017 13:07 ist
    info icon
    published onMar 17, 2017 13:07 IST
    last updated onMar 17, 2017 13:07 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने डब्ल्यूआर-वी को लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरूआती कीमत 7.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, हुंडई आई20 एक्टिव और टोयोटा इटियॉस क्रॉस है। यहां हमने कीमत और फीचर लिस्ट के मोर्चे पर डब्ल्यूआर-वी के हर वेरिएंट की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों के वेरिएंट से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे, ये जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    होंडा डब्ल्यूआर-वी और मुकाबले में मौजूद कारों के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत

    होंडा डब्ल्यूआर-वी और मुकाबले में मौजूद कारों के डीज़ल वेरिएंट की कीमत

    होंडा डब्ल्यूआर-वी एस वेरिएंट

    होंडा डब्ल्यूआर-वी दो वेरिएंट में उपलब्ध है, इन में एस बेस वेरिएंट है। इस सेगमेंट में विटारा ब्रेज़ा इकलौती कार है जिस में पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है, बाकी कारों में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प दिया गया है। डब्ल्यूआर-वी एस पेट्रोल की कीमत में आई20 एक्टिव एस, इटियॉस क्रॉस जी और ईकोस्पोर्ट का ट्रेंड वेरिएंट आता है। डब्ल्यूआर-वी एस में हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग, ऑल पावर विंडो, रियर विंडशेल्ड डिफोगर, पूरी तरह से फोल्ड होने वाली रियर सीट, की-ऑफ रिमाइंडर, ड्यूल एसआरएस एयरबैग और एबीएस के साथ ईबीडी समेत कई फीचर दिए गए हैं।

    आई20 एक्टिव एस वेरिएंट में ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाले स्टीयरिंग को छोड़ बाकी सभी फीचर दिए गए हैं, इस में रियर पार्किंग सेंसर और रियर एसी भी दिया गया है। इटियॉस क्रॉस जी वेरिएंट में भी ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाले स्टीयरिंग का अभाव है, इस में विटारा ब्रेज़ा की तरह एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट दिया गया है, यह फीचर डब्ल्यूआर-वी और आई20 एक्टिव में नहीं मिलता।

    फीचर के लिहाज से ईकोस्पोर्ट का पेट्रोल ट्रेंड वेरिएंट सबसे बेहतर है, लेकिन इसकी कीमत डब्ल्यूआर-वी एस से 11,000 रूपए ज्यादा है। अगर आप डीज़ल इंजन वाली कार ले रहे हैं तो विटारा ब्रेज़ा का जेडडीआई वेरिएंट बेहतर रहेगा, इस में कई अच्छे फीचर दिए गए हैं। यह डब्ल्यूआर-वी डीज़ल एस वेरिएंट से करीब 8 हजार रूपए सस्ती है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी वीएक्स वेरिएंट

    यह होंडा डब्ल्यूआर-वी का टॉप वेरिएंट है, वीएक्स पेट्रोल की कीमत 8.99 लाख रूपए और वीएक्स डीज़ल की कीमत 9.99 लाख रूपए है। इस कीमत में आई20 एक्टिव एसएक्स, इटियॉस क्रॉस वी/वीडी, ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम प्लस और विटारा ब्रेज़ा जेडडीआई प्लस आता है।

    डब्ल्यूआर-वी वीएक्स में वन-टच फंक्शन वाली सनरूफ, ऑटो रिवर्स, रियर वाइपर और वाशर, कैपेसिटिव टच वाला 17.7 सेमी का एडवांस इंफोटेंमेंट सिस्टम, वॉइस सपोर्ट मीडिया, नेविगेशन और कॉलिंग की सुविधा, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम और मल्टी-व्यू रियर कैमरा के साथ गाइडलाइन समेत कई फीचर दिए गए हैं। आई20 एक्टिव और इटियॉस क्रॉस में कूल्ड ग्लोव बॉक्स दिया गया है, जबकि विटारा ब्रेज़ा, ईकोस्पोर्ट और डब्ल्यूआर-वी में इस फीचर का अभाव है। ईकोस्पोर्ट में रेन-सेंसिंग वाइपर दिया गया है। आई20 एक्टिव, ईकोस्पोर्ट और ब्रेज़ा में 60:40 के अनुपात में फोल्ड होने वाली रियर सीट दी गई है। ईकोस्पोर्ट में आगे और पीछे की तरफ 12 वोट का पावर सॉकेट दिया गया है, इन सभी फीचर का डब्ल्यूआर-वी में अभाव है। सेगमेंट में डब्ल्यूआर-वी इकलौती कार है, जिस में सनरूफ दी गई है। यही फीचर होंडा की सिटी सेडान में भी दिया गया है।

    तो ये थी डब्ल्यूआर-वी की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों के वेरिएंट से... कौन सी कार का कौन सा वेरिएंट लें यह फैसला आपके बजट, पसंद और जरूरत पर निर्भर करता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है