• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड की इन कारों पर मिल रहा है 30 हजार रूपए का डिस्काउंट

    ये ऑफर फीगो, एस्पायर और ईकोस्पोर्ट पर मान्य

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 30, 2017 13:27 ist
    info icon
    published onMay 30, 2017 13:27 IST
    last updated onMay 30, 2017 13:27 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड की कार खरीदने का विचार बना रहे लोगों के लिए ये खबर काफी काम की साबित हो सकती है, कंपनी फीगो, फीगो एसपायर और ईकोस्पोर्ट पर 30,000 रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी का कहना है कि वह 1 जुलाई 2017 से लागू होने वाले जीएसटी की नई टैक्‍स दरों का फायदा ग्राहकों तक पहुंचा रही है। ग्राहक इस डिस्काउंट का फायदा 30 जून तक या उससे पहले ले सकते हैं।

    सब 4-मीटर एसयूवी कैटेगरी में फोर्ड, ईकोस्पोर्ट पर 20,000 से 30,000 रूपए का डिस्काउंट दे रही है, जो ग्राहक फीगो हैचबैक और फीगो एस्पायर में से किसी को चुनते हैं उन्हें 10,000 से 25000 रूपए के बीच डिस्काउंट मिलेगा, वेरिएंट के हिसाब से यह डिस्काउंट कम-ज्यादा हो सकता है।

    उम्मीद की जा सकती है कि फोर्ड के बाद दूसरी छोटी कार बनाने वाली कंपनियां भी कुछ ऐसे ही डिस्काउंट ऑफर पेश कर सकती हैं। उम्मीद है कि जो व्यक्ति छोटी कार खरीदना चाहते हैं वे जीएसटी लागू होने से पहले ऐसे ऑफरों को फायदा जरूर उठाएंगे, क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद छोटी कारें महंगी होने की उम्मीद है।

    इससे पहले पिछले हफ्ते लग्ज़री कार कंपनियों मर्सिडीज़-बेंज और बीएमडब्ल्यू ने भी कारों के दाम घटाए थे, हालांकि जीएसटी के बाद वैसे भी लग्ज़री कारें सस्ती होने वाली हैं तो इसी का फायदा लग्ज़री कार कंपनियां ग्राहकों को दे रही है।

    जीएसटी क्या है, इसका कारों की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा ?

    राज्य के अलग-अलग टैक्स और केंद्रीय टैक्स की जटिलताओं से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार 1 जुलाई 2017 से देश में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू करने जा रही है, इस के अमल में आते ही पूरे देश में किसी भी चीज़ पर एक समान टैक्स लगेगा। जीएसटी बिल में सभी कारों पर 28 फीसदी का बेस टैक्स निर्धारित किया गया है, इसके अलावा कारों पर उनके साइज और कैटेगरी के हिसाब से 1, 3 और 15 फीसदी का सेस (उपकर) भी लगेगा। इसका मिला-जुला असर कारों की कीमतों पर पड़ेगा। जीएसजी लागू होने के बाद छोटी डीज़ल कारों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा, वहीं मिड-साइज सेडान और छोटी पेट्रोल कारें भी थोड़ी महंगी होंगी, लग्ज़री और एसयूवी सेगमेंट में कीमतें घटेंगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है